मध्यप्रदेश में 3 दिन मौसम के दो रंग, 23 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

 मध्यप्रदेश में 3 दिन मौसम के दो रंग, 23 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी से सक्रिय हुए तूफान ‘मुरासु’ का असर प्रदेश के मौसम पर दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम बदलने का अनुमान जताया है। मंगलवार को जबलपुर सहित 23 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

23 जिलों में बारिश और आंधी की चेतावनी

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार अगले 24 घंटों में प्रदेश के बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर, सीधी, मऊगंज और सिंगरौली में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।वहीं प्रदेश के भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, रीवा, सतना, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में मौसम साफ रहने तथा धूप खिलने का अनुमान है।त्योहारी खरीदारी के बीच मौसम विभाग की ओर से राहत भरी खबर भी है। 4 और 5 नवंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन 6 नवंबर को मौसम साफ रहने का अनुमान है। इसी दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में बाजारों में खरीदारी के लिए निकलने वाले लोगों को बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है।

प्रदेश में फिलहाल दिन और रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर और सागर संभाग में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 से 2.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया जा रहा है।इसी तरह भोपाल, नर्मदापुरम, चंबल, रीवा और सागर संभाग में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 से 3 डिग्री तक कम बना हुआ है।बीती रात शाजापुर के गिरवर में सबसे कम 14.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। दमोह में पारा 14.8, भोपाल में 15, पचमढ़ी में 15.4 और कटनी के करौंदी में 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं दिन का तापमान 32 डिग्री के आसपास बना हुआ है।मौसम विभाग का अनुमान है कि नवंबर के दूसरे सप्ताह से प्रदेश में ठंड का असर और तेज होने लगेगा। उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण विशेषकर ग्वालियर-चंबल संभाग में तापमान तेजी से नीचे जा सकता है।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV?sub_confirmation=1

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद ।

Share this...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *