13.5 करोड़ वोटर पर अमित शाह का हिसाब

13.5 करोड़ वोटर पर अमित शाह का हिसाब

नई दिल्ली। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। दिल्ली की रामलीला मैदान की रैली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए जाने का आरोप लगाने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हैदराबाद की रैली में इसका जवाब देते हुए आंकड़ों का पूरा हिसाब पेश करने का दावा किया। अमित शाह ने राहुल गांधी के आरोपों को भ्रामक बताते हुए कहा कि 13 करोड़ मतदाताओं के नाम हटने के पीछे अलग.अलग कारण हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ऐसे लोगों के नाम मतदाता सूची में बने रहने चाहिए जो अब उस पते पर रहते ही नहीं या जिनकी मृत्यु हो चुकी है। शाह का तर्क था कि करीब 6.25 करोड़ लोग अपना निवास स्थान बदल चुके हैं। लगभग तीन करोड़ लोगों की मृत्यु हो चुकी है और करीब एक करोड़ नाम दोहरी प्रविष्टियों के रूप में दर्ज हैं। शेष करीब तीन करोड़ नामों को उन्होंने अस्तित्वहीन लोगों और बांग्लादेशी घुसपैठियों से जोड़ते हुए हटाने की जरूरत बताई।

राहुल गांधी को संसद में बहस की चुनौती
अमित शाह ने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि सरकार घुसपैठियों और ईवीएम के मुद्दे पर संसद का विशेष सत्र बुलाने के लिए तैयार है। राहुल गांधी को इस बहस में शामिल होना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह मतदाता सूची के पुनरीक्षण का विरोध करके कथित घुसपैठियों को बचाना चाहती है। शाह ने यह भी कहा कि 2014 और 2019 में नरेंद्र मोदी बिना एसआईआर के भी चुनाव जीते थे इसलिए भाजपा की चुनावी जीत को केवल एसआईआर से जोड़ना गलत है

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV?sub_confirmation=1

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद ।

Share this...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *