मध्यप्रदेश – भोपाल में बच्ची की निर्मम हत्या के बाद भारी विरोध

मध्यप्रदेश – भोपाल में बच्ची की निर्मम हत्या के बाद भारी विरोध

भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक अत्यंत दुखद और दिल दहला देने वाली आपराधिक घटना सामने आई है जानकारी के अनुसार बैरागढ़ में एक १२ वर्षीय आदिवासी बच्ची की निर्मम हत्या कर दी गई जिसके बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश और तनाव का माहौल है। बैरागढ़ फाटक रोड स्थित झुग्गी बस्ती की रहने वाली यह बच्ची गुरुवार रात करीब 8 बजे घर से निकली थी ;वह पन्नी प्लास्टिक बीनने का काम करती थी। जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने बैरागढ़ थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई।शुक्रवार सुबह मुख्य बाजार के पीछे कृष्णा कॉम्प्लेक्स के पास स्थित एक वीरान खंडहरनुमा इमारत की तीसरी मंजिल पर बच्ची का शव मिला।बच्ची का शव बेहद बर्बर हालत में मिला। उसके सामने के दो दांत टूटे हुए थे मुंह में कपड़ा ठुंसा था और शरीर के निचले हिस्से पर कपड़े नहीं थे। शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और प्राथमिक जांच में यौन उत्पीड़न गला घोंटने और जहर दिए जाने की बात सामने आई है।

पुलिस की कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी
पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए मोइन खान उर्फ आसिफ बेग उम्र 23 वर्ष नाम के एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।पुलिस के अनुसार आरोपी पीड़ित बच्ची के परिवार का जानकार था और घटना वाले दिन वह सीसीटीवी फुटेज में भी बच्ची के साथ जाता हुआ दिखाई दिया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हिरासत में लिए गए व्यक्ति ने अपनी बर्बरता कुबूल कर ली है।

भारी विरोध प्रदर्शन और आक्रोश
इस जघन्य अपराध की खबर फैलते ही शुक्रवार और शनिवार को स्थानीय नागरिकों बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा।प्रदर्शनकारियों ने बैरागढ़ थाने के बाहर चक्काजाम किया उग्र नारेबाजी की और आरोपी को तुरंत फांसी देने की मांग की। भीड़ और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश में आकर थाने के भीतर घुसने और आरोपी को उनके हवाले करने का प्रयास भी किया ताकि वे खुद उसे सजा दे सकें लेकिन वहां तैनात भारी पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV?sub_confirmation=1

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद ।

Share this...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *