प्रधानमंत्री मोदी से दोस्त की मुलाकात – भाजपा विधायक ने छोड़ा जमीन से कब्ज़ा

प्रधानमंत्री मोदी से दोस्त की मुलाकात – भाजपा विधायक ने छोड़ा जमीन से कब्ज़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद उनके बचपन के सहपाठी असगर अली वोरा से जुड़ा करीब 15 साल पुराना जमीन विवाद एक बार फिर चर्चा में है।

असगर अली वोरा का दावा है कि उन्होंने 1989 में भायंदर ईस्ट के नवघर इलाके में करीब 2,810 वर्ग मीटर जमीन खरीदी थी, लेकिन बाद में इस जमीन को लेकर विवाद खड़ा हो गया। उनका आरोप था कि वर्ष 2011 के आसपास उनकी जमीन पर कब्जा किया गया और दस्तावेजों में गड़बड़ी की गई। वोरा ने 8 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर अपनी शिकायत रखी और मामले में मदद की मांग की। इसके बाद महाराष्ट्र मंत्रालय में अधिकारियों और दोनों पक्षों की बैठक हुई।

                 अब इस मामले में नया मोड़ आया है। भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता ने विवादित जमीन से कब्जा छोड़ने और वहां मिली निर्माण अनुमति वापस करने की बात कही है। उन्होंने यह भी कहा कि असगर अली वोरा के खिलाफ पहले की गई शिकायत वापस ली जा रही है और दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ है।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV?sub_confirmation=1

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद ।

Share this...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *