कुलगाम में CRPF कैंप पर आतंकी हमला, 15 सेकंड में 30 राउंड फायरिंग

कुलगाम में CRPF कैंप पर आतंकी हमला, 15 सेकंड में 30 राउंड फायरिंग

बाइक सवार हमलावरों ने नाका ड्यूटी पर तैनात जवानों को बनाया निशाना, CCTV फुटेज आया सामने, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर घाटी में दहशत फैलाने की कोशिश की है। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर बाइक सवार आतंकियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के अखरान कैंप पर हमला कर दिया। अचानक हुई अंधाधुंध गोलीबारी में तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के बाद आतंकियों के फरार होने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।जानकारी के मुताबिक, बुधवार दोपहर करीब 2:15 बजे बाइक से पहुंचे हमलावरों ने अखरान कैंप के बाहर नाका ड्यूटी पर तैनात CRPF जवानों पर अचानक गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। हमलावरों ने महज 15 सेकंड के भीतर करीब 30 राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।

हमले का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमलावरों की गोलीबारी की पूरी वारदात कैद होने की बात कही जा रही है।गोलीबारी में CRPF की 46वीं बटालियन के हेड कॉन्स्टेबल सोमवीर तथा कॉन्स्टेबल संतानो और राकेश दास घायल हुए हैं। तीनों को तत्काल अनंतनाग के अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, एक जवान के पैर, दूसरे के हाथ और तीसरे की पीठ में गोली लगी है।वारदात के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। हमलावर किस संगठन से जुड़े हैं और उनका अगला निशाना क्या था, इसकी जांच की जा रही है। CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।दक्षिण कश्मीर का कुलगाम जिला लंबे समय से आतंकवादी गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील माना जाता रहा है। श्रीनगर से करीब 75 किलोमीटर दूर स्थित यह इलाका अनंतनाग और शोपियां जैसे संवेदनशील क्षेत्रों से जुड़ा है। ऐसे में CRPF कैंप पर हुआ यह हमला सुरक्षा व्यवस्था के सामने एक बार फिर गंभीर चुनौती खड़ी करता है।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV?sub_confirmation=1

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद ।

https://www.instagram.com/bharatbhvh_news/

 

Share this...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *