19 सितंबर को इंदौर में राहुल गांधी का युवाओं से संवाद कार्यक्रम छात्रों की गूँज प्रस्तावित है। कार्यक्रम से पहले सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने कई कड़े इंतजाम किए हैं। जानकारी के अनुसार कार्यक्रम स्थल पर भीड़ की संख्या से लेकर प्रवेश और निकासी तक के लिए विशेष व्यवस्था तय की गई है। आयोजकों से भीड़ से संबंधित शपथ-पत्र मांगा गया है और महिलाओं की पर्याप्त संख्या सुनिश्चित करने की बात कही गई है।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत कार्यक्रम स्थल पर करीब 40 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं, जिनकी लाइव फीड पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुंचाई जाएगी। इसके अलावा 6 प्रवेश और 8 निकासी द्वार रखने की व्यवस्था बताई गई है।इतना ही नहीं, किसी आपात स्थिति में लोगों को तेजी से बाहर निकालने के लिए सेक्टरवार प्लान और मॉक ड्रिल की व्यवस्था भी की जानी है।खबर के अनुसार, इन तैयारियों के पीछे प्रशासन का मुख्य जोर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर है। राजीव गांधी हत्याकांड का संदर्भ देते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सावधानी बरतने की बात भी खबर में सामने आई है।कार्यक्रम से पहले आयोजन स्थल को लेकर भी प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कार्यक्रम वाली जमीन का किराया भी बढ़ाया गया है।यानी राहुल गांधी के इंदौर पहुंचने से पहले ही राजनीतिक कार्यक्रम से ज्यादा चर्चा अब उसकी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन की तैयारियों को लेकर हो रही है।
कांग्रेस का कहना है की मध्यप्रदेश की भाजपा सर्कार राहुल गाँधी के कार्यक्रम से डरी हुयी है इसलिए इस तरह की मुश्किल शर्तें लगायी गयी है । इससे पहले कार्यक्रम वाली जमीन के किराये को लेकर भी भाजपा और कोंग्रेश आमने सामने थे ।
https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV?sub_confirmation=1
⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद ।

