रविवार का दिन राजनीतिक रस्सा कशी का रहा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पूरा दिन रिजर्व रखा कांग्रेस विधायकों पर पार्टी की पैनी नजर रही दोनों ही प्रमुख दलों के दिग्गज नेता और विधायक राजधानी में भोपाल में डेरा डाले हुए आज नामांकन का आखिरी दिन है और आज तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी भाजपा तीसरी सीट पर चुनाव लड़ने जा रही है कांग्रेस की धड़कनें बढ़ गई है दरअसल भाजपा के किसी भी नेता ने स्पष्ट तौर पर इनकार नहीं किया है कि पार्टी तीसरी सीट पर चुनाव नहीं लड़ेगी अधिकांश ने यही कहा यदि पार्टी लड़ती है तो हम जीतेंगे मंत्री राकेश सिंह ने तो यहां तक कहा कि कौन कह रहा है कि हम तीसरी सीट लड़ रहे हैं और कौन कह रहा है कि हम तीसरी सीट नहीं लड़ रहे हैं दिल्ली से लेकर भोपाल तक दोनों ही प्रमुख दलों के राष्ट्रीय प्रादेशिक नेताओं के बीच निरंतर वार्तालाप चल रहा है दोनों ही दल कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं भाजपा जब तक पूरी तरह से जीत के प्रति आश्वस्त नहीं हो जाएगी तब तक वह मैदान में उम्मीदवार नहीं उतारेगी इसलिए पार्टी के दिग्गज नेता और रणनीतिकार लगातार कवायद कर रहे हैं पार्टी को कुछ विधायकों से जरूर समर्थन मिलने का आश्वासन मिला है इसी के कारण पार्टी आगे बढ़ी है तीसरी सीट जीतने के लिए आठ विधायकों की आवश्यकता है।
सूत्रों की माने तो रविवार शाम तक विधायकों की संख्या पूरी हो गई है और सोमवार की सुबह भाजपा पर तीसरा उम्मीदवार मैदान में उतार देगी इसके लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के क्षेत्र के भाजपा नेता जीतू जिराती पर पार्टी दाव लगा सकती है जो कि पिछड़ा वर्ग से आते हैं एक तरह से पटवारी को उनके घर में ही मात देने की योजना है या इसके अलावा आदिवासी महिला को भी मैदान में उतारा जा सकता है दिनभर पार्टी नेताओं का एक दूसरे से मिलने का सिलसिला जारी रहा। बहरहाल भाजपा के दिग्गज नेता राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
राजधानी भोपाल में ही डेरा डाले हुए हैं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रविवार का दिन पूरी तरह से रिजर्व रखा मुलाकात की इच्छा रखने वाले किसी भी व्यक्ति को उन्होंने समय नहीं दिया हालांकि पार्टी के रणनीतिकार और जिनसे उन्हें मिलना था उनसे वह जरूर मिले। भाजपा ने जिस तरह से चार नामांकन फार्म लिए विधायकों और सभी नेताओं को सोमवार तक भोपाल में रुकने के निर्देश दिए और जिस तरह से बैठकों का दौर चल रहा है उससे कांग्रेस पार्टी तनाव में आ गई कि कहीं कोई गड़बड़ ना हो जाए हालांकि विधायक दल की बैठक में विधायकों ने एक स्वर में पार्टी के साथ एकजुट रहने की शपथ ली लेकिन कांग्रेस के रणनीतिकारों का मानना है कि कहीं ना कहीं एक या दो विधायक जरूर भाजपा नेताओं के संपर्क में होंगे।तब कहीं जाकर बीजेपी आगे बढ़ रही है कहीं कोई बड़ा खेला सोमवार को ना हो जाए इसलिए पार्टी के नेता रविवार को दिनभर विधायकों से मिलते रहे दिग्गज नेताओं ने भी पार्टी विधायकों से बात की है लेकिन इसके बावजूद भी कांग्रेस में बेचैनी है हालांकि जीतू पटवारी कह रहे हैं कि कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट है ईट का जवाब पत्थर से देंगे हमारे सभी विधायक
ईमानदारी और निष्ठा के साथ पार्टी उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में हैं किसी भी कांग्रेस विधायक की निष्ठा अपनी पार्टी से नहीं डगमगाने वाली मेरा दावा है कि 500% मीनाक्षी नटराजन राज्यसभा में जा रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री का पत्रकारों से एक प्रश्न के जवाब में यह कहना की तीसरी सीट आएगी नहीं तो जाएगी कहां भारी पड़ रही है और कांग्रेस ने सतर्कता एवं सावधानी बढ़ा दी है। कुल मिलाकर तू डाल डाल में पात पात की तर्ज पर भाजपा और कांग्रेस के रणनीतिकार दिग्गज नेताओं के संपर्क में रहे और लगातार सेंध तिकड़म चलती रही भाजपा जहां कांग्रेस विधायकों में लगाने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। वहीं कांग्रेस अपने विधायकों को सुरक्षित अपने पास रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है जाहिर है आज नामांकन पत्र दाखिल करने का आखिरी दिन है और शाम 4:00 बजे तक तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी की तीसरी सीट पर चुनाव होगा भाजपा ने लगभग तय कर लिया है कि वह तीसरी सीट पर चुनाव लड़ेगी यह तभी संभव है जब भाजपा पूरी तरह से जीत के प्रति आश्वस्त हो गई होगी क्योंकि भाजपा 2016 में विनोद गोटिया की जैसी हार इस बार नहीं देखना चाहती।
⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

