राम राजा सरकार की नगरी ओरछा में दो दिवसीय चली बीजेपी कार्य समिति की बैठक में विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए सभी प्रकार के लिए ले गए निर्णय के क्रियान्वयन अब पार्टी और सरकार का फोकस रहेगा।दरअसल भाजपा प्रदेश में समय से पहले ही मिशन 2028 के लिए कमर कसने लगी है क्योंकि वह 2018 की तरह किसी भी प्रकार के ओवर कॉन्फिडेंस में नहीं रहना चाहती लगभग 350 नेताओं और पदाधिकारीयों की उपस्थिति में पाटी ने दो दिन जो मंथन चिंतन किया उसमें संगठन और सरकार में किसान युवा विकास सुशासन और चुनावी रणनीति को प्रमुखता दी गई पार्टी 2028 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कस रही है क्योंकि उसके पहले नगरी निकाय और त्रिस्तरीय पंचायती राज के चुनाव होना है जिसको भी पार्टी गंभीरत्ता से ले रही है सुशासन के लिए समितियां बनना है सत्ता और संगठन में जो भी पद खाली है वह भरे जाने है यहां तक की मंत्रिमंडल विस्तार भी एक पखवाड़े में हो जाने की संभावना है।
बहरहाल पार्टी के सामने जो चुनौतियां हैं उनका मुकाबला करने के लिए सत्ता और संगठन मिलकर तेजी से प्रयास करेंगे और दो दिवसीय मंथन में जो प्रस्ताव पारित किए गए हैं जो निर्णय लिए गए हैं उन पर अमल के लिए पूरी तरह से फोकस किया जा रहा है जिस भी पदाधिकारी को नो जिम्मेदारी दी जा रही है उसे समय रहते पूरा करने के लिए कहा जाएगा। जिला अध्यक्षों से भी कहा गया है कि यह पार्टी द्वारा तय कार्यक्रमों को दूध स्तर तक पहुंचने में कोई कररर न छोड़ें पार्टी अब हर 3 महीने में कार्य समिति की बैठक किया करेगी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने तहसील सर पर विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे इस सेवा सुशासन और जन कल्याण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाये जाने पर जोर दिया। संगठन की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई संत रविदास महाराज की 650 में जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे समरसता संकत्त्य अभियान के माध्यम से समाज में समानता और भाईचारे का संदेश पहुंचाने का संकल्प भी लिया गया। कुल मिलाकर मौजूदा सरकार के शेष दाई वर्ष के कार्यकाल में सत्ता और संगठन मिलकर प्रदेश में एक ऐसा बातावरण बनाएंगे जिससे नगरी निकाय पंचायती राज और फिर 2028 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को सफलता एक बार फिर से मिल सके इसके लिए पार्टी ने ओरछा से लोट के बाद तुरंत ही निर्णयों के क्रियान्वयन पर फोकस कर दिया है।
⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

