नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व मुख्य रूप से राहुल गांधी का मज़ाक उड़ाते हुए उनकी तुलना इसरो के श्रीहरिकोटा लॉन्चिंग पैड से होने वाले रॉकेट प्रक्षेपणों से करते हुए कहा कि पता नहीं कब तक कांग्रेस अपने फेल्ड प्रोडक्ट की लॉन्चिंग के लिए देश को दांव पर लगाती रहेगी। साल भर में हमारे श्रीहरिकोटा से उतनी लॉन्चिंग नहीं होतींए जितनी एक साल में कांग्रेस के लोग अपने नेता को लॉन्च करने की विफल कोशिश कर लेते हैं। इसी भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि दिमागी नक्सलियों ने कांग्रेस की सोच को पूरी तरह हाईजैक कर लिया है जिसके कारण पार्टी ने खुद की सोचने.समझने की क्षमता खो दी है।उन्होंने आगे कहा कि जो लोग पहले जंगलों में रहकर तबाही मचाते थे उन्होंने अब कांग्रेस के भीतर अपनी पैठ बना ली है और वे अब देश को बर्बादी की ओर ले जाने का काम कर रहे हैं। पीएम मोदी का कहना था कि कांग्रेस देश में ऐसी अव्यवस्था पैदा कर रही है जिससे लोकतांत्रिक तरीके से सरकार का विरोध करने वाले ईमानदार आलोचकों और युवा विपक्षी सांसदों की आवाज़ें भी इस शोर.शराबे में दब जाती हैं।
https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV?sub_confirmation=1
⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद ।

