सपा प्रमुख ने राम मंदिर ट्रस्ट की न्यायिक जांच की भी उठाई मांग, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
सपा अध्यक्ष ने दावा किया कि ऐसी जांच होने पर भाजपा के भीतर राजनीतिक हलचल मच जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कई लोग पहले से ही भाजपा छोड़ रहे हैं और कुछ नेता उनके संपर्क में भी हैं।अखिलेश यादव ने राम मंदिर ट्रस्ट को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने मांग की कि ट्रस्ट के पूर्व पदाधिकारियों चंपत राय और अनिल मिश्रा के हस्ताक्षरों से पूर्व में हुए सभी कार्यों की न्यायिक जांच कराई जाए। साथ ही उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट को भंग किए जाने की मांग भी दोहराई।हालांकि, भाजपा या राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से अखिलेश यादव के इन आरोपों और मांगों पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद

