बिहार के सीवान में पटाखों की फैक्टरी बनी मौत का कारखाना!

बिहार के सीवान में पटाखों की फैक्टरी बनी मौत का कारखाना!

बिहार के सीवान में दिवाली की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। जामो थाना क्षेत्र के अलमापुर गांव में पटाखे बनाने के दौरान हुए भीषण धमाके में सात लोगों की मौत की खबर सामने आई है। मृतकों में पति-पत्नी और उनकी बेटी भी शामिल बताए जा रहे हैं।धमाका इतना जोरदार था कि पूरा मकान ढह गया और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब डेढ़ घंटे तक रुक-रुककर विस्फोट होते रहे। घटनास्थल पर मलबा, आग और तबाही का मंजर दिखाई दिया।सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल की मदद से आग बुझाने की कोशिश की गई। अधिकारियों के मुताबिक, राहत एवं बचाव कार्य के बाद हादसे के कारणों की जांच की जाएगी।सबसे गंभीर सवाल यह है कि घनी आबादी वाले इलाके में पटाखे बनाने का काम कैसे चल रहा था? बताया जा रहा है कि इस स्थान पर करीब 20 साल पहले पटाखा निर्माण का लाइसेंस मिला था। हालांकि, वर्तमान में लाइसेंस वैध था या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV?sub_confirmation=1

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद ।

Share this...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *