सागर – शराब बेचने और पीने वालों पर पंचायत लगायेगी जुर्माना

सागर – शराब बेचने और पीने वालों पर पंचायत लगायेगी जुर्माना

सागर जिले के एक गांव में शराब के विरोध में अनोखी पहल शुरू की गई है  गांव गांव में बिक रही अवैध शराब के सेवन से गांव के लोग और महिलाएं परेशान है। जिससे अब गांव गांव में लोगों ने शराबबंदी की मुहिम छेड़ दी है ग्राम पंचायतो में शराब बंद करने का निर्णय लेकर ग्रामीणों द्वारा अनोखी पहल की जा रही है। जहां सिंगपुर गंजन के सरपंच और ग्रामीणों ने गांव के राम मंदिर में ग्राम सभा आयोजित कर प्रस्ताव पारित किया और थाना प्रभारी देवरी के नाम एक ज्ञापन दिया है जिसमें उल्लेख किया गया है कि ग्राम सिंगपुर में राम मंदिर प्रांगण में शराब के लिए समस्त ग्राम वासियों ने एक बैठक आयोजित की जिसमें निर्णय लिया गया कि ग्राम पंचायत सिंगपुर गंजन में जो भी व्यक्ति शराब बेचेगा एवं शराब पिएगा उसके लिए पीने वाले को 51 सो रुपए एवं शराब बेचने वाले को 11 हजार रुपए जुर्माना निर्धारित किया गया है अगर जुर्माना न दिया गया तो उसको एक वर्ष के लिए गांव से बहिष्कृत किया जाएगा ।ज्ञापन देने वालों में ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि कृष्ण कुमार विश्वकर्मा राजेंद्र सिंह राजपूत रविकांत मिश्रा राजकुमार नेमा चमन लाल सैनीएसहित ग्राम के लोग और महिलाएं उपस्थित रही।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

 

Share this...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *