भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित रक्तदान शिविर में 2221 यूनिट ब्लड एकत्रित

भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित रक्तदान शिविर में 2221 यूनिट ब्लड एकत्रित

पूर्व मंत्री  भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित रक्तदान शिविर में 2221 यूनिट ब्लड एकत्रित, सात जिला अस्पतालों को मिला संग्रहीत ब्लड

गत वर्ष 1612 यूनिट का अपना ही रिकार्ड तोड़ा, क्षेत्रीय स्वास्थ्य संचालक ने पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह को आभार पत्र सौंपा

सागर। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिन पर आयोजित चार दिवसीय रक्तदान शिविर में पिछले वर्ष का रिकार्ड तोड़ते कुल 2221 यूनिट ब्लड डोनेशन हुआ। अविराज सिंह के जन्मदिन पर एकत्रित यूनिट ब्लड को भी जोड़ें तो इस 12 वर्षीय आयोजन के माध्यम से कुल 15903 यूनिट रक्त सरकारी अस्पतालों को सौंपा जा चुका है,। यह रक्तदान शिविर की विशालता इससे समझी जा सकती है कि सागर जिला ब्लडबैंक में जगह नहीं होने पर यहां एकत्रित हो रहा ब्लड संग्रहीत करने सागर संभाग के छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, दमोह, सागर, विदिशा जिलों के शासकीय जिला चिकित्सालयों के ब्लड बैंकों के साथ साथ भोपाल हमीदिया अस्पताल और गांधी मेडीकल कालेज के ब्लडबैंकों की टीमें सागर में रक्तदान शिविर स्थल होटल ग्रैंड दीपाली के सिग्नेचर हाल पहुंचीं। इन सभी को ब्लड कलेक्शन सौंपते हुए पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने रक्त की थैलियों को श्रद्धा से प्रमाण कर रक्तदाताओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। उन्होंने आज मंच से सागर जिला अस्पताल के ब्लडबैंक को बुंदेलखंड मेडीकल कालेज के लिए हस्तांतरित किए जाने संबंधी स्वास्थ्य विभाग का आदेश जारी होने की सूचना दी और कहा कि कुछ समय में यह ब्लड बैंक उन्नयन होकर बीएमसी में अत्याधुनिक सुविधाओं सहित 5000 की क्षमता के साथ संचालित होगा।

चार दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर के समापन दिवस का शुभारंभ महंत केशव गिरि जी महाराज, गुरुद्वारा सागर के मुख्य ग्रंथी श्री ज्ञानी गुरबचन सिंह और दिगंबर जैन समाज के पं राजकुमार शास्त्री की उपस्थिति में हुआ। समापन दिवस पर आयोजित शुभारंभ सत्र में संत केशव जी महाराज ने पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह द्वारा विगत 12 वर्षों से निरंतर आयोजित किए जा रहे रक्तदान शिविर को “महादान का महाकुंभ” बताते हुए कहा कि समाज में अनेक प्रकार के दान बताए गए हैं, लेकिन रक्तदान ऐसा दान है, जो सीधे किसी व्यक्ति के जीवन की रक्षा करता है। संत केशव जी महाराज ने कहा कि श्री भूपेन्द्र सिंह ने अपने जन्मदिवस को सेवा और मानवता से जोड़कर एक अनुकरणीय परंपरा स्थापित की है। 12 वर्षों पूर्व जिस सेवा रूपी पौधे को उन्होंने लगाया था, आज वह विशाल वटवृक्ष बन चुका है। इस अभियान से हजारों लोग जुड़ रहे हैं और बड़ी संख्या में रक्त एकत्रित होकर जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि यह केवल आयोजन नहीं, बल्कि मानव सेवा का ऐसा पुण्य प्रकल्प है, जिसने समाज में नई चेतना जगाई है।

महंत केशव गिरी ने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि जो व्यक्ति किसी अनजान जरूरतमंद के जीवन को बचाने के लिए रक्तदान करता है, वह वास्तव में मानवता की सर्वोच्च सेवा करता है। रामचरितमानस का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि “परहित सरिस धर्म नहिं भाईष्, मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है।संत श्री केशव जी महाराज ने कहा कि श्री भूपेन्द्र सिंह के इस सेवा अभियान में उनका परिवार, सहयोगी, मित्र और समाज के अनेक लोग जिस समर्पण से जुड़े हैं, वह इस बात का प्रमाण है कि यह अभियान अब जनआंदोलन का रूप ले चुका है।गुरुसिंह सभा सागर के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी गुरूवचन सिंह जी ने पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा जन्मदिवस की पूर्व वेला में आयोजित चार दिवसीय रक्तदान शिविर को मानव सेवा का अद्वितीय अभियान बताया। उन्होंने कहा कि श्री भूपेन्द्र सिंह ने 12 वर्षों से रक्तदान को जनसेवा का माध्यम बनाकर समाज के सामने एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। राजनीति और सार्वजनिक जीवन में व्यस्त रहने के बावजूद वे निरंतर ऐसे सेवा कार्यों से जुड़े हुए हैं, जो सीधे मानव जीवन से संबंधित हैं।

उन्होंने कहा कि श्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा प्रारंभ किया गया यह अभियान अब एक महायज्ञ का स्वरूप ले चुका है, जिसमें समाज के सभी वर्ग सहभागी बन रहे हैं। उन्होंने रक्तदान शिविर में सहयोग देने वाले चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, स्वयंसेवकों और सभी रक्तदाताओं की भी सराहना करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग से ही इतना बड़ा सेवा कार्य सफल हो पा रहा है।

समापन दिवस के शुभारंभ सत्र में शास्त्री राजकुमार जैन ने पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह के व्यक्तित्व और उनके रक्तदान अभियान की सराहना करते हुए कहा कि उनके जीवन के कण-कण में परोपकार की भावना समाहित है। उन्होंने संस्कृत के प्रसिद्ध श्लोक “परोपकाराय वहन्ति नद्यः३” का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस प्रकार नदियां, वृक्ष और गौमाता दूसरों के कल्याण के लिए अपना अस्तित्व समर्पित करती हैं, उसी प्रकार श्री भूपेन्द्र सिंह का जीवन भी समाज सेवा और मानव कल्याण के लिए समर्पित दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि जन्मदिन मनाने की वास्तविक सार्थकता केवल औपचारिक उत्सवों में नहीं, बल्कि मानव सेवा से जुड़े कार्यों में है। शास्त्री राजकुमार जैन ने कहा कि श्री भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व और उनकी सहृदयता का ही परिणाम है कि बड़ी संख्या में लोग इस महादान से जुड़ रहे हैं।

सात जिलों और दो मेडीकल कालेजों को मिला इस रक्तदान शिविर से रक्त

इस चार दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर में संग्रहीत हुए 2221 यूनिट रक्त निधि को सागर जिला चिकित्सालय ब्लडबैंक के अलावा, पन्ना, छतरपुर, दमोह, टीकमगढ़ तथा विदिशा के जिला अस्पतालों को सौंपा गया है। इसके अलावा भोपाल की हमीदिया अस्पताल और गांधी मेडीकल कालेज के संयुक्त ब्लडबैंक की टीम ने भी यहां से बड़ी मात्रा में रक्त संग्रहीत किया है। चैथे दिवस छतरपुर जिला चिकित्सालय को 100 यूनिट, पन्ना जिला चिकित्सालय को 100 यूनिट, विदिशा जिला चिकित्सालय को 167 यूनिट खुरई सिविल अस्पताल के ब्लडबैंक को 50 यूनिट रक्त सौंपा गया है। भोपाल के हमीदिया जिला चिकित्सालय एवं गांधी मेडीकल कॉलेज को चैथे दिवस अर्जित 275 यूनिट ब्लड सौंपा गया। उल्लेखनीय है कि तीसरे दिन दमोह जिला अस्पताल को 55 यूनिट तथा टीकमगढ़ जिला अस्पताल को 75 यूनिट ब्लड सौंपा गया था। इस मायने में भी यह रक्तदान शिविर अनूठा है कि यहां रक्तदाताओं का इतना बड़ा समूह एक साथ आ कर रक्तदान करता है जिससे कई जिलों को रक्त यूनिटों को योगदान मिल जाता है। भोपाल स्थित निजी अस्पतालों को भी रक्त इस शर्त पर दिया जाता है कि वहां सागर जिले के मरीजों को निशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जाए।

जिला चिकित्सालय का ब्लडबैंक बीएमसी को हस्तांतरित करने आदेश जारी हुआ, पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने शिविर के मंच से दी जानकारी

पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में यह महत्वपूर्ण जानकारी सार्वजनिक की है कि आज स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह आदेश जारी हो गया है जिसके द्वारा सागर जिला चिकित्सालय का ब्लडबैंक बुंदेलखंड मेडीकल कालेज को हस्तांतरित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि गत सप्ताह जिला विकास समन्वय समिति की बैठक में उपमुख्यमंत्री, जिला प्रभारी मंत्री एवं स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा श्री राजेन्द्र शुक्ल जी के समक्ष उन्होंने इस आशय का प्रस्ताव रखा था। उपमुख्यमंत्री डा शुक्ल ने बुंदेलखंड मेडीकल कालेज में 5000 यूनिट की क्षमता योग्य, सेपरेशन यूनिट सहित अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त ब्लडबैंक की स्थापना हेतु 5.75 करोड़ की राशि पहले ही स्वीकृत कर दी है और आज जिला चिकित्सालय का ब्लडबैंक बुंदेलखंड मेडीकल कालेज को हस्तांतरित कर दिया गया है जिसका उन्नयन 5000 यूनिट क्षमता वाले ब्लडबैंक के रूप में होगा। ब्लडबैंक हस्तांतरण का आदेश जारी करने के लिए पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री डा मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री डा राजेंद्र शुक्ल का आभार जताया है।

20 मई की संध्या होगा रक्तार्पण समारोह, सभी रक्तदाता आमंत्रित, पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह की अपील फूल-मालाएं, पुष्प गुच्छ नहीं लाएं

पूर्व गृहमंत्री ने समापन दिवस पर रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं आपका ऋणी हो गया हूं। उन्होंने 20 मई की संध्या अपने जन्मदिन पर होटल ग्रैंड दीपाली आयोजित सहभोज, सांस्कृतिक एवं रक्तार्पण कार्यक्रम में चार दिवसीय रक्तदान शिविर में आए सभी रक्तदाताओं, शिविर में ड्यूटी पर स्वास्थ्य विभाग एवं बीएमसी से आए सभी चिकित्सा, टेक्नीशियन एवं नर्सिंग स्टाफ तथा आयोजन समिति के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया है। उन्होंने अपने जन्मदिन के कार्यक्रम में आने वाले सभी गणमान्यों से अपील की है कि वे पुष्प गुच्छ और फूल-मालाएं साथ में नहीं लाएं। समापन दिवस पर खुरई के वरिष्ठ भाजपा नेता विजय जैन बट्टी ने 21 सीलिंग फेन भेंट कर पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह का स्वागत किया। आर के अरजरिया एमपीईबी ने ने अनेक 20 बेडशीट भेंट कर उनका स्वागत किया।

श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि यह केवल रक्तदान शिविर नहीं, बल्कि मानवता का महाअभियान है, जो समाज के सामूहिक सहयोग से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने आयोजन समिति, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, स्वयंसेवकों और सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह सेवा कार्य निरंतर नई ऊंचाइयों तक पहुंच रहा है।

खुद किया और प्रेरित कर अपनों से कराया रक्तदान

चौथे दिन की प्रथम रक्तदाता पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह की बेटी काजल सिंह रहीं और शिविर के अंतिम रक्तदाता उनके पुत्र अविराज ने किया। क्षत्रिय महासभा जिला सागर के अध्यक्ष लखन सिंह ने चार दिनों में 100 से अधिक सदस्यों के साथ रक्तदान किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र परिहार ने 40 साथियों सहित, देवरी से विधायक बृजबिहारी पटैरिया की बेटी प्रियंका पटैरिया ने 35 साथियों के साथ, खुरई से पार्षद अजीतसिंह अजमानी ने 30 साथियों सहित, मंडल अध्यक्ष मालथौन अरविंद लोधी व ईश्वर राय ने 22, पुत्तीराजा पलेथनी ने पारदी समाज के 15 लोगों को प्रेरित कर रक्तदान कराया, बरोदिया मंडल अध्यक्ष नीतेश यादव ने 45 साथियों सहित, सुदीप दुबे रजवांस ने 15 साथियों सहित, श्रीजा फाऊंडेशन के पुनीत पांडे गोरखपुर ने 10साथियों सहित, नपा अध्यक्ष श्रीमती नन्हीं बाई अहिरवार ने 7 साथियों सहित, उदयपाल राजा परमार ने 10 साथियों सहित, इंद्रपाल सिंह राजपूत देवपुरा ने 8 साथियों सहित, नीरजसिंह परसोन ने 8, जाहर सिंह लोधी अंडेला 10,बलवीर सिंह लोंगर ने 10, दयाराम चैरसिया ने 6 साथियों सहित, दुगाहा कलां सरपंच रामसहाय कुशवाहा ने 6 साथियों, सुरेन्द्र सिंह बांदरी ने 6, जितेन्द्र सिंह देवताजी ने 5, आदित्य ठाकुर शब्दा ने 7, रहीस यादव सरपंच ने 5,शरद जैन बंटी सागर ने 10 साथियों के साथ, पुष्पेंद्र सिंह तोमर अटा ने 11 साथियों सहित, अनिल पाराशर ने 17, विश्वनाथ सिंह लोधी के साथ 6,चित्तर सिंह ने 8 तथा आशीष पटैरिया मालथौन ने 10, राजपाल सिंह मढ़िया कीरत ने 5, शत्रुघ्न सिंह सरपंच गढ़ौला ने 10, मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह राजपूत ने 10,सुरपाल यादव सागौनी 7, शिवराज कुशवाहा कुमरोल 9, चैन सिंह लोधी तेवरी 9, रामकुमार ठाकुर इमलिया 8, श्रीराम लोधी मुड़िया 6,कुलदीप सिंह परमार ने 5,बिजेंद्र सिंह सरपंच ने 5, प्रमोद तिवारी मालथौन ने 5, राजू सिंह नगदा 5, शुभम घोसी ने 5, उमेश यादव ने 5, गोविंद -मनोज सिंह सहावन ने 45 साथियों सहित, वीर सिंह यादव कुलुआ 8 तथा अंकित सिंह बरोदिया ने 15, विक्रम अहिरवार पार्षद ने 13 साथियों सहित रक्तदान किया। सागर नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, मनोज डेंगरे तथा खुरई के पत्रकारों अमित दुबे, विष्णु पाराशर, हिमांशु बजाज, करतार यादव, प्रशांत श्रीवास्तव सहित सात लोगों ने रक्तदान किया।

ये रहे उपस्थित

पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह, डा सुशील तिवारी, कुश कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रभु दयाल पटेल, श्रीमती संध्या भार्गव, प्रियंका बृजबिहारी पटैरिया, विजय जैन बट्टी, संतोष रोहित, नपा अध्यक्ष श्रीमती नन्हीं बाई अहिरवार, खुरई जनपद सीईओ श्रीमती मीना कश्यप, सीएमओ राजेश मेहतेल एवं संजय समुद्रसे, डा सुशील भार्गव, निगम परिषद अध्यक्ष वृंदावन वार्ड, पार्षदों में विनोद तिवारी, शैलेंद्र ठाकुर, राजकुमार पटेल, बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष डालचंद पटेल, पप्पू गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, जाहर सिंह, लक्ष्मण सिंह, सोमेश जड़िया, रूबी पटेल, सूरज घोसी, रामू ठेकेदार, कन्हई पटेल, प्रहलाद पटेल, विशाल खटीक, धर्मेन्द्र अहिरवार, धर्मेन्द्र खटीक,  मनोज डेंगरे, रिशांक तिवारी, अजीत सिंह नीटू अजमानी, मंडल अध्यक्ष रवींद्र सिंह राजपूत, अरविंद सिंह लोधी, अनिल पाराशर, राजपाल सिंह राजपूत, नीतेश यादव, नीटू चावला, अर्पित पांडे, सतेंद्र सिंह, क्षत्रिय महासभा जिला सागर अध्यक्ष लखन सिंह,विक्रम सिंह सागौनी, नासिर मकरानी, अंकित विश्वकर्मा, प्रदीप पांडे, गोलू श्रीवास्तव, नरेन्द्र सिंह बामोरा,उत्तम सिंह बामोरा, सिद्धार्थ सिंह सिद्धू बामोरा, नवीन भट्ट्, अरविंद तोमर, शुभम घोसी, प्रतीक चैकसे, अजय तिवारी देवलचैरी, अजय तिवारी, पत्रकार पंकज सोनी, उमेश यादव, सतेंद्र सिंह होरा, अतुल नेता, तुलसी राम अहिरवार,  मनोज दुबे पार्षद, केके ठाकुर गोरा, राजीव सोनी, शरद जैन बंटी, रामराजा बनखिरिया, रविंद्र
सिंह सागौनी, विक्रम सिंह सागौनी, राजू राजपूत जैसीनगर, आनंद सोलंकी मकरोनिया, राहुल सिंह महुआ खेड़ा, युवराज सिंह रहली, आशीष सिंह कुसुम गढ़, दयाराम चैरसिया, लोकेंद्र सिंह लंबरदार बंडा, कृष्णासिंह बंडा, वींरेंद्र सिंह बरोदिया राकेश चैबे, आशीष पटैरिया, रामसेवक तिवारी, दलहन संघ अध्यक्ष महेश साहू, महेंद्र साहू, शैलेंद्र साहू, प्रवेश सिंह ठाकुर, कृष्ण गोपाल सिंह कनउ, भूरे यादव खुरई, महेंद्र विक्रम सिंह, संदीप सोनी एडवोकेट, मोहन अग्रवाल,अरविंद जैन ताजपुर, मनोज शुक्ला, श्रीचंद जैन, प्रीतम सिंह राजपूत देवरी, कृपाशंकर चैबे कनेरा, गजेंद्र सिंह राजपूत, संतोष दुबे,राजा जी परमार झकनी, देवेंद्र सिंह पीपरखिरिया, रामपाल घोषी सरपंच, जितेंद्र सिंह खटोरा, जितेंद्र सिंह पिठौरिया, रविंद्र सिंह बरोदिया, दीनदयाल बरोदिया, इंद्रपाल सिंह राजपूत देवपुरा, नीरज सिंह परसोन, अभिजीत सिंह गोल्डी उदयपुरा, आलोक सिंह कौटिल्य अकादमी, रवींद्र वैश्य मढ़पिपरिया, देवेंद्र सिंह हिलगन, महेश नेमा सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

चिकित्सकीय स्टाफ में डा नीना गिडियन, डा ममता तिमोरे, डा प्रमेंद्र सिंह डीन बीएमसी सागर, अधीक्षक डा राजेश जैन, डा अमर गंगवानी, डा रामजी ठाकुर, डा महेश जैन, एसोसिएट प्रोफेसर डा संतोष गौड़ बीएमसी, डा धीरेंद्र कुमार पटेल पैथालाजिस्ट, डा श्वेता गौतम मेडीसिन, डा तुषार मिश्रा खुरई ,काउंसलर प्रीति जैन, जिला चिकित्सालय एवं बीएमसी के नर्सिंग स्टाफ, लैब टैक्नीशियन स्टाफ, खुरई एवं मालथौन अस्पतालों के स्टाफ ने इस रक्तदान शिविर की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान किया।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *