जिला पंचायत सदस्य सर्वजीत गिरफ्तार मंत्री पटेल ने जताई नाराजगी

जिला पंचायत सदस्य सर्वजीत गिरफ्तार मंत्री पटेल ने जताई नाराजगी

सागर में जिला पंचायत सदस्य सर्वजीत सिंह लोधी को बांदरी पुलिस ने दो साल पुराने मामले में रविवार को गिरफ्तार किया उनकी गिरफ्तारी के बाद कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से पुलिस की कार्यवाही की निंदा करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण एवं अपमानजनक बताया । पूरा मामला लगभग दो साल पुराना है 23 जुलाई 2024 को बांदरी के नेशनल हाईवे 44 पर स्थित सौरभ ढाबा पर हुई थी। आरोप है कि सर्वजीत लोधी ने अपने साथियों के साथ ढाबे पर हवाई फायर किए तोड़फोड़ की और मारपीट भी की। इस दौरान उन्होंने वहां खाना खा रहे एएसआई देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव पर गोली भी चलाई थी जिसमें वे बाल.बाल बच गए थे।
                       घटनाक्रम के वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुए थे पुलिस ने आर्म्स एक्ट की कई धाराओं में मामला दर्ज किया था । परिजनों का कहना है उपर्युक्त प्रकरण में पुलिस को पुनः जांच के लिये आवेदन दिया गया था उसी बीच यह गिरफ्तारी हुई है।  पुलिस ने रविवार को सर्वजीत लोधी को गिरफ्तार कर मालथौन न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें खुरई उप जेल भेज दिया गया।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *