डॉक्टर और नर्स से अभद्रता करने वाले बीजेपी नेता पर हुई एफआईआर

डॉक्टर और नर्स से अभद्रता करने वाले बीजेपी नेता पर हुई एफआईआर

मध्य प्रदेश के सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में आज सुबह से चल रहा डाक्टर और नर्सिंग स्टाफ का विरोध प्रदर्शन भाजपा नेता पर केस दर्ज होने के साथ ही खत्म हो गया है । मेडीकल कालेज के स्टाफ ने भाजपा नेता अनिल श्रीवास्तव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नेता ने लेडी डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ को बैड टच करने और गोली मारने की धमकी दी थी विरोध में डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ ने काम बंद कर अस्पताल के मुख्य गेट पर चक्काजाम कर दिया।आज सुबह से ही डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ ने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल श्रीवास्तव की गिरफ्तारी की मां को लेकर प्रदर्शन किया। अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और बीएमसी प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। बवाल के बाद पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

पूरे मामले पर पीड़िता ने मीडिया को बताया कि गुरुवार रात करीब 2 बजे लक्ष्मी तिवारी नाम की मरीज को इलाज के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज लाया गया था। मरीज के अस्पताल पहुंचने से पहले ही इलाज को लेकर लगातार फोन आने लगे थे। इलाज के दौरान मरीज के साथ आए दो लोगों ने अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। पीड़िता के मुताबिक विरोध करने पर उन्होंने नर्सिंग स्टाफ को धमकी दी। महिला स्टाफ का आरोप है कि एक व्यक्ति ने उनके साथ बैड टच किया। अस्पताल के बाहर देखकर गोली मारने की धमकी भी दी। महिला स्टाफ का कहना है कि घटना की सूचना रात में ही पुलिस और बीएमसी प्रबंधन को दे दी गई थी। पुलिस अस्पताल भी पहुंची लेकिन उससे पहले अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों ने मरीज और उसके साथ आए लोगों को बाहर भेज दिया था। स्टाफ का आरोप है कि पुलिस बिना किसी कार्रवाई के लौट गई। अस्पताल में ड्यूटी कर रही महिला कर्मचारियों की सुरक्षा खतरे में है। अगर अस्पताल में ही स्टाफ सुरक्षित नहीं रहेगा तो मरीजों का बेहतर इलाज भी प्रभावित होगा। विरोध प्रदर्शन करने वाले मेडीकल स्टाफ ने कहा आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। अस्पताल परिसर में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाए। अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *