राहुल गांधी का ट्रोलर्स को जवाब- शिव-पार्वती की तस्वीर साझा कर बोले

राहुल गांधी का ट्रोलर्स को जवाब- शिव-पार्वती की तस्वीर साझा कर बोले

सोनिया गांधी की किताब के विमोचन में माता-पिता के रिश्ते पर सुनाए किस्से को लेकर भाजपा नेताओं और सोशल मीडिया ट्रोलर्स के निशाने पर आए राहुल गांधी ने अब शिव-पार्वती की तस्वीर के जरिए पलटवार किया है। उन्होंने भाजपा और आरएसएस समर्थकों पर प्रेम को समझने और अभिव्यक्त करने में असमर्थ होने का आरोप लगाया।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर भगवान शिव और मां पार्वती की एक तस्वीर साझा कर अपने आलोचकों को जवाब दिया है। तस्वीर में मां पार्वती भगवान शिव की गोद में बैठी दिखाई दे रही हैं। इसके साथ राहुल ने लिखा, ‘डर, क्रोध और नफरत ने भाजपा और आरएसएस समर्थकों के दिलों में एक ऐसा जाल बुन दिया है, जो उन्हें प्रेम को महसूस करने और उसे व्यक्त करने से रोकता है।’

यह भी पढ़ें –

https://bharatbhvh.com/a-story-of-love-or-a-new-political-message-in-rahul-gandhis-statement/

दरअसल, विवाद की शुरुआत सोमवार को दिल्ली में सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ के विमोचन समारोह से हुई। कार्यक्रम में राहुल गांधी ने अपने माता-पिता सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के रिश्ते से जुड़ा एक निजी प्रसंग साझा किया था।राहुल ने बताया था कि बचपन में खाना खाते समय उनकी मां अक्सर पिता की गोद में बैठा करती थीं। उन्हें यह बिल्कुल सामान्य लगता था। लेकिन जब वे अपने दोस्तों के घर जाते और वहां ऐसा नहीं देखते, तो उनसे पूछते थे कि उनकी मां अपने पिता की गोद में क्यों नहीं बैठतीं।राहुल के इस बयान के बाद भाजपा नेताओं और दक्षिणपंथी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने उन्हें निशाने पर लेना शुरू कर दिया। केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने सार्वजनिक मंचों पर निजी पारिवारिक प्रसंग साझा करने के मामले में राहुल को मर्यादा बरतने की सलाह दी। वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी उनके बयान पर निशाना साधा।इसके बाद राहुल ने शिव-पार्वती की तस्वीर साझा कर इस विवाद को एक नया राजनीतिक और वैचारिक मोड़ दे दिया। हालांकि, उनकी इस पोस्ट पर भी हिमंत बिस्वा सरमा ने टिप्पणी कर उन्हें घेरने की कोशिश की।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV?sub_confirmation=1

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद ।

https://www.instagram.com/bharatbhvh_news/

Share this...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *