सागर/ मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया के नेतृत्व में आज सागर में बंडा जहरीली शराब त्रासदी के विरोध में जोरदार “हल्ला बोल” प्रदर्शन एवं कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया। सैकड़ों कार्यकर्ता दोपहर 1 बजे केंट शॉपिंग मॉल, सिविल लाइन पर एकत्र हुए। वहां से सिविल लाइन,कालीचरण चौराहा होते हुए नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट की ओर कूच किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शन रोकने के लिए थ्री-लेयर बैरिकेडिंग की और वाटर कैनन का प्रयोग किया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़कर कलेक्ट्रेट पहुंचने का प्रयास किया, जिस पर पुलिस से हल्की धक्का-मुक्की भी हुई। बाद में पुलिस द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्री घनघोरिया सहित अनेक कांग्रेसजनों को हिरासत में लेकर सिविल लाइन थाना ले जाया गया। थाने से बाहर आते ही कार्यकर्ताओं ने “जेल के ताले टूट गए, यश घनघोरिया छूट गए” के नारे लगाए।
घनघोरिया ने कहा – “बंडा में जहरीली शराब से तीन-चार दर्जन मौतें हो चुकी हैं, बड़ी संख्या में लोग बीमार हैं। इसके लिए भाजपा दोषी है। भाजपा राज में अवैध शराब का कारोबार फल-फूल रहा है। लोगों की जिंदगी शराब से भी सस्ती बना दी गई है। पीड़ित परिवारों को अब तक मुआवजा नहीं मिला। जनता त्राहि-त्राहि कर रही है लेकिन मोहन सरकार कुंभकर्ण की नींद में सोई है। आखिर कलेक्टर महोदया विपक्ष से मिलना क्यों नहीं चाहतीं, क्यों एसपी पुलिस को आगे कर हमें रोक रही हैं?” जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि”बंडा की घटना पूरे सागर को शर्मसार करने वाली है। हर गली में अवैध शराब बिक रही है। मृतक परिवारों को मुआवजा और दोषियों पर हत्या का केस दर्ज होना चाहिए।” कांग्रेस ने अनेक बार ज्ञापन सौंपा लेकिन प्रशासन की मिली भगत से से ही लगता है यह अवैध कारोबार फल फूल रहा था
भूपेंद्र सिंह मुहासा (ग्रामीण अध्यक्ष): ने कहा कि”बंडा, शाहगढ़, मालथौन में खुलेआम कच्ची शराब बिक रही है। गरीब मजदूर की जान जा रही है। प्रशासन को शराब माफियाओं पर कार्रवाई करनी होगी।” जब सही प्रयास नहीं किया जाता कांग्रेस शांत नहीं रहेगी। . पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने कहा कि”ऐसा निकम्मा शासन नहीं देखा। बंडा में दर्जनों लाशें गिर गईं और सरकार को कोई फर्क नहीं। यह त्रासदी सरकारी हत्या है।” बड़ी संख्या में बंडा से आए पूर्व विधायक तरवर लोधी ने भाजपा को हत्यारी सरकार बताते हुए कहा कि ये भाजपा मौत की सौदागर है जहरीली शराब से लोग दम तोड़ रहे कई परिवार बर्बाद हो गए हैं और ये आंकड़े बाजी कर रहे हैं अभी तक मुआवजा नहीं मिला पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि”शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर वाटर कैनन चलाना तानाशाही है। सत्ता आती-जाती है, जनता सब देख रही है। पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि घमंड तो रावण का नहीं रहा भाजपा किस खेत की मूली हैं
सरकार पर बरसे यश घनघोरिया
युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया ने जहरीली शराब से हुई मौतों को गंभीर मामला बताते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ केवल दिखावटी कार्रवाई नहीं, बल्कि सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।उन्होंने डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल के इस्तीफे की मांग भी उठाई। साथ ही शराब मामले से जुड़े आरोपियों पर हत्या की धाराओं में प्रकरण दर्ज करने की मांग की।घनघोरिया ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए हाईकोर्ट की विशेष कमेटी गठित करने और 48 घंटे के भीतर शराब तस्करी से जुड़े आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग रखी।
प्रदर्शन पर पूर्व सांसद आनंद अहिरवार,पूर्व विधायक तरवर लोधी, पूर्व अध्यक्ष स्वदेश जैन गुड्डू भैया,पूर्व विधायक सुनील जैन, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार पचौरी,अमित राम जी दुबे ,मुकुल पुरोहित, सुरेंद्र सुहाने,शैलेंद्र तोमर ,अवधेश तोमर ,रामकुमार पचौरी ,युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप चौधरी ,सागर साहू ,अक्षय दुबे, बाबू सिंह बब्बू यादव,रेखा चौधरी, रमाकांत यादव माधवी चौधरी,ऋचा सिंह ने भी विचार रखे संचालन युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी ने आभार युवा कांग्रेस अध्यक्ष सागर साहू ने जताया। इस अवसर पर सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे,अक्षत कोठारी चक्रेश सिंघई आशू भाईजान, संदीप सबलोक, अभिषेक गौर ,कमलेश तिवारी आशीष ज्योतिषी , किरण लता सोनी , राहुल चौबे जितेंद्र चौधरी पीयुष अवस्थी राकेश राय अरविंद पंथी समीर खान, नीलोफर चमन अंसारी रोशनी वसीम खान, फ़िरदौस कुरैषी देवेन्द्र कुर्मी, पप्पू गुप्ता,आर आर पाराशर, सीमा कमल चौधरी,जेद खान,आदिल राइन, प्रमिला राजपूत,पवन जाटव, सुल्तान कुरैशी,वीरू चौधरी पवन जाटव नौशाद अब्बासी, ताहिर खान, मोंटी यादव, आदित्य चौधरी, चक्रेश रोहित पंकज सिंघई प्रभात जैन जितेंद्र रोहण अंकुर यादव आनंद अहिरवार अशोक साहू, विजय साहू,कल्लू पटेल,गंगाराम विश्वकर्मा,हरिश्चंद्र सोनवार,बृजेन्द्र नगरिया, शिवराज लड़ियां रिंकू केशरवानी सुनील ठाकुर संजय पंजवानी श्रीकांत पटेल राहुल अकत प्रशांत सोनी,नीलेश अहिरवार,हीरालाल चौधरी,गोपाल प्रजापति, बाबू मछंदर,पवन पटेल, रवि सोनी, संजय रैकवार,मयंक ठक्कर, सूर्य शुक्ला आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।
⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

