रानी अवंतीबाई लोधी की 196वीं जयंती पर गूंजा वीरांगना के शौर्य का जयघोष

रानी अवंतीबाई लोधी की 196वीं जयंती पर गूंजा वीरांगना के शौर्य का जयघोष

देवरीकलां। संतोष विश्वकर्मा 

वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की 196वीं जयंती पर देवरी में लोधी क्षत्रिय महासभा द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में समाजजन एवं गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए। रानी अवंतीबाई की आकर्षक झांकी सजाई गई और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम में लोधी क्षत्रिय समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री जालम सिंह, सांसद राहुल लोधी, विधायक बृजबिहारी पटैरिया, बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, जिला पंचायत सदस्य सर्वजसिंह, डा अवनीश मिश्रा, अनिल ढिमोले,जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सरमन लोधी, हरिश्चन्द्र लोधी गुड्डू अमोदा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं नागरिक मौजूद रहे। जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि रानी अवंतीबाई ने महज 22 वर्ष की उम्र में रामगढ़ की जिम्मेदारी संभाली और 27 वर्ष की उम्र में मातृभूमि के लिए बलिदान दिया। अंग्रेज चले गए, लेकिन आज समाज के सामने नशा, कुरीतियां और अपराध जैसी चुनौतियां हैं, जिनका सामना एकजुट होकर करना होगा।गुड्डू अमोदा ने कहा कि रानी अवंतीबाई की जयंती समाज के लिए गौरव का अवसर है। उन्होंने मृत्यु भोज जैसी कुरीतियों पर रोक लगाने और समाज को संगठित होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने रानी अवंतीबाई के संघर्ष और बलिदान की अमर गाथा भी सुनाई।

विधायक बृजबिहारी पटैरिया ने कहा कि रानी अवंतीबाई का शौर्य और बलिदान सदैव देश और समाज को प्रेरणा देता रहेगा। वहीं सांसद राहुल लोधी ने समाज की एकजुटता, शिक्षा और युवाओं को नशे से दूर रखने पर जोर देते हुए रानी अवंतीबाई के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम मे लोधी क्षत्रिय समाज के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री जालम सिंह,सांसद राहुल लोधी,विधायक बृजबिहारी पटैरिया,बीरेंद्र सिंह लोधी विधायक बंडा,जिला पंचायत सदस्य सर्वजीतसिंह,जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सरमन लोधी,तृप्ति सिंह लोधी,डाँ अवनीश मिश्रा,अनिल ढिमोले,राजाराम पटेल,बंदना दुबे,हरीश्चन्द्र लोधी गुड्डू अमोदा,अभिजीत महाजन,अर्जुन सिंह दीवान,लक्ष्मण सिंह लोधी,उमेश श्रीवास्तव,प्रीतम सिंह राजपूत,संदीप जैन,संजय चौरसिया,प्रीतम सिंह कोलवाले,कमलेश लोधी,दामोदर लोधी,राजेंद्र लोधी,महेंद्र लोधी,बीरेंद्र लोधी सेमराखेडी,भारती गौंड,मोती गौंड,नईम खान नपा उपाध्यक्ष सहित बडी संख्या में लोधी क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। # Rani Avantibai Lodhi  #bharatbhvhnews #madhypradesh

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV?sub_confirmation=1

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद ।

 

Share this...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *