एमपी – 4 मासूम बेटियों को कुएं में फेंक कर फांसी से झूली महिला

एमपी – 4 मासूम बेटियों को कुएं में फेंक कर फांसी से झूली महिला

मध्य प्रदेश के सागर जिले के केसली ग्राम में एक रूह कपा देने वाला हादसा सामने आया है जहा एक मां ने अपनी 4 मासूम बेटियों को कुएं में फेंकने के बाद फांसी लगा ली महिला की पेड़ पर लटकी लाश मिली है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सविता बाई पत्नी चंद्रभान लोधी के रूप में हुई है बच्चियों के शव घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में बने लगभग 20 फीट गहरे कुएं से बरामद किए गए।परिजन के अनुसार बुधवार रात परिवार के सभी लोग खाना खाने के बाद अलग.अलग कमरों में सो गए थे घर में सविता के ससुर और उसकी नाबालिग बहन भी मौजूद थीं सुबह उठने पर सविता और चारों बच्चियां घर में नहीं मिलीं।

पहले परिजन को लगा कि वे कहीं आसपास गई होंगे लेकिन काफी देर तक कोई पता नहीं चला। इसके बाद गांव के लोगों को सूचना दी गई। तलाश के दौरान खेत के पास एक पेड़ पर सविता का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। इसके बाद बच्चियों की तलाश शुरू की गई। कुछ ही दूरी पर स्थित कुएं में उनके शव मिले। केसली थाना प्रभारी लोकेश पटेल ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर हमारी टीम मौके पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है हालांकि मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है पुलिस सभी दृष्टिकोण से मामले की जांच कर रही है ।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *