खेल जगत

मंत्री सारंग ने जर्मन फुटबॉल कोच डाइटमार बीयर्सडॉर्फ से भेंट की

विचारपुर (मिनी ब्राज़ील) को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच- मंत्री श्री विश्वास सारंग

भारत में फुटबॉल का भविष्य उज्ज्वल- कोच बीयर्सडॉर्फ

भोपाल समाचार

सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को मंत्रालय में जर्मनी के प्रतिष्ठित फुटबॉल क्लब FC Ingolstadt 04 के सीइओ एवं प्रसिद्ध कोच डाइटमार बीयर्सडॉर्फ से भेंट की। मंत्री श्री सारंग ने कोच बीयर्सडॉर्फ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा विचारपुर (मिनी ब्राजील) के प्रतिभावान खिलाड़ियों से प्रत्यक्ष संवाद, आधुनिक प्रशिक्षण विधियाँ और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल शैली से परिचित कराना, युवा खिलाड़ियों के लिए एक अमूल्य अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार खिलाड़ियों को वैश्विक स्तर पर तैयार करने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है। यह मुलाकात न केवल खेल क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को नई दिशा देने वाली रही बल्कि प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों के उत्साह को भी गति प्रदान करने वाली साबित हुई।

विचारपुर (मिनी ब्राज़ील) को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच- मंत्री  सारंग ने कहा कि विचारपुर के खिलाड़ी अब सिर्फ मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश की शान हैं। इन प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग करेंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐसा संवाद और सहयोग निश्चित रूप से हमारे खिलाड़ियों के भविष्य को नई ऊंचाई देगा। आगे मंत्री श्री सारंग ने उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा मध्यप्रदेश के शहड़ोल जिले के विचारपुर (मिनी ब्राजील) गांव का उल्लेख किए जाने के बाद इस छोटे से आदिवासी क्षेत्र ने देश और दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने न केवल मन की बात कार्यक्रम में इसकी चर्चा की थी बल्कि अमेरिका के प्रसिद्ध पॉडकास्ट लेक्स फ्राइडमैन के साथ बातचीत में भी विचारपुर के फुटबॉल प्रेम का विशेष उल्लेख किया था।

भारत में फुटबॉल का भविष्य उज्ज्वल

कोच डाइटमार बीयर्सडॉर्फ ने मंत्री श्री सारंग से भेंट के दौरान विचारपुर (मिनी ब्राजील) के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि भारत में फुटबॉल का भविष्य उज्ज्वल है। फुटबॉल खेल के प्रति उनका नि:स्वार्थ प्रेम वास्तव में प्रेरणादायक है। आगे उन्होंने कहा कि विचारपुर के खिलाड़ी कठिन परिस्थितियों के बावजूद जिस जुनून, अनुशासन और सीखने की उत्सुकता के साथ खेलते हैं, वह अंतरराष्ट्रीय मानकों को छूता है जो भविष्य में बड़े स्तर तक ले जा सकता है। खिलाड़ियों को मिला विश्वस्तरीय प्रशिक्षण कोच बीयर्सडॉर्फ स्वयं विचारपुर (मिनी ब्राजील) के मैदान पर पहुंचे और खिलाड़ियों को प्रत्यक्ष प्रशिक्षण देकर विश्वस्तरीय मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने खिलाड़ियों को आधुनिक फुटबॉल तकनीक, सामरिक रणनीतियों और पेशेवर अनुशासन के बारे में विस्तार से समझाया। खिलाड़ियों के लिए यह अनुभव बेहद रोचक और प्रेरणादायक रहा।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव टलने के आसार, 2028 तक हो सकता है इंतजार

मध्यप्रदेश में अगले साल जून-जुलाई में प्रस्तावित पंचायत चुनावों पर टलने के बादल मंडराने लगे…

18 hours ago

परिसीमन – मध्य प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव 44 लोकसभा – 345 विधानसभा सीट !

2051 तक राज्यों के बीच सीटों का अनुपात नहीं बदलेगा; महिला आरक्षण लागू होने पर…

22 hours ago

लोकसभा में 850 सीटों का रास्ता साफ करने की तैयारी

 2029 से महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण कैबिनेट ने संविधान संशोधन विधेयक को दी मंजूरी;…

1 day ago

सागर – 29 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा, जेपी नड्डा और सीएम मोहन यादव करेंगे जनसभा को संबोधित

लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत होगा आयोजन, मोतीनगर से शुरू होकर नमक मंडी पहुंचेगी…

2 days ago

MP में चुनाव से दो साल पहले भाजपा का मिशन 230

हर विधानसभा में तैनात किए सेवा दूत; 25 दिन तक जनता की नब्ज टटोलेंगे मध्यप्रदेश…

2 days ago

103 दिन बाद संसद के विशेष सत्र, महिला आरक्षण और परिसीमन पर दांव

केंद्र सरकार ने आखिरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने का फैसला कर लिया है। मानसून…

2 days ago