प्रशासन

दमोह – शिक्षक के निधन के बाद 5 दिन में मिली अनुकम्पा नियुक्ति

जिले में शिक्षक के पुत्र को 5 दिनों में मिली अनुकंपा नियुक्ति, कलेक्टर ने सौंपा नियुक्ति-पत्र

दमोह जिले के ग्राम पठारी स्थित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक स्वर्गीय सीताराम गौंड के आकस्मिक निधन के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित पहल करते हुए उनके परिवार को आवश्यक सहायता प्रदान की है। स्वर्गीय गौंड एसआईआर एवं बीएलओ का दायित्व भी संभाल रहे थे। उनके परिवार में तीन बेटियाँ और एक बेटा है, जिनमें से दो बेटियाँ विवाहित हैं, जबकि एक पुत्र व एक पुत्री अविवाहित हैं। परिवार की सहमति के आधार पर उनके पुत्र अंकेश सींग पोरते को अनुकंपा नियुक्ति देने का निर्णय लिया गया। बुधवार को कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने स्वयं उपस्थित होकर अंकेश को अनुकंपा नियुक्ति आदेश सौंपा। कलेक्टर ने बताया कि प्रशासन ने 30 नवंबर तक प्रक्रिया पूर्ण करने का वादा किया था, लेकिन निर्धारित समय से पहले ही नियुक्ति-पत्र प्रदान कर दिया गया है। अंकेश को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बॉदकपुर में भृत्य के पद पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने की अनुमति दे दी गई है। इसके साथ ही, मृतक शिक्षक की अविवाहित बेटी के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने हेतु विभिन्न नियोक्ताओं से परिचय कराया गया है। उन्होंने रुचि व्यक्त की है और जल्द निर्णय के बाद उन्हें उपयुक्त अवसर उपलब्ध कराया जाएगा। कलेक्टर कोचर ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी एस.के. नेमा और नायब तहसीलदार आशुतोष गुप्ता ने पूरी तत्परता से कार्य करते हुए मात्र 5 दिनों में अनुकंपा नियुक्ति का प्रकरण क्लियर कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि 30 नवंबर तक सभी लंबित भुगतान परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्यप्रदेश – भोपाल में बच्ची की निर्मम हत्या के बाद भारी विरोध

भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक अत्यंत दुखद और दिल दहला देने वाली आपराधिक घटना…

1 day ago

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस का पलटवार: ‘हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते’

नई दिल्ली। भारतभवः  दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में शामिल इलॉन मस्क और भारत के…

1 day ago

1 नवंबर से अनजान नंबर से कॉल आने पर भी दिखेगा नाम

 बिना Truecaller के होगी कॉलर की पहचान नई दिल्ली। मोबाइल फोन पर अनजान नंबरों से…

2 days ago

कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस वार्ता में रिजीम चेंज की बात

तिरंगा मार्च से पहले सियासी संग्राम तेज, प्रशांत भूषण बोले—‘बर्बरता जारी रही तो बदलनी होगी…

2 days ago

इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस

मुंबई पुलिस ने इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिया है।…

3 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लड़ाई में गांधी परिवार की एंट्री

इंडिया गेट पर माता-पिता से मिले राहुल-प्रियंका सवाल अब भी कायम—आखिर कौन है वह कथित…

3 days ago