प्रदेश

मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव टलने के आसार, 2028 तक हो सकता है इंतजार

मध्यप्रदेश में अगले साल जून-जुलाई में प्रस्तावित पंचायत चुनावों पर टलने के बादल मंडराने लगे हैं। माना जा रहा है कि जनगणना और पंचायतों के परिसीमन की प्रक्रिया के चलते चुनाव निर्धारित समय पर कराना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में पंचायत चुनाव साल 2027 के अंत तक या फिर जनवरी 2028 तक आगे बढ़ाए जा सकते हैं।

दरअसल, प्रदेश की ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों और जिला पंचायतों का पांच साल का कार्यकाल जून-जुलाई 2027 में पूरा हो रहा है। नियमानुसार चुनाव की तैयारियां करीब 6 से 8 महीने पहले शुरू करनी होती हैं। लेकिन इस बार जनगणना 2027 की प्रक्रिया चुनावी कार्यक्रम में बाधा बन सकती है।जनगणना के अंतिम आंकड़े मार्च 2027 तक आने की संभावना है। इसके बाद पंचायतों के वार्डों का नए सिरे से परिसीमन किया जाएगा। जिला, जनपद और ग्राम पंचायत स्तर पर होने वाली इस पूरी प्रक्रिया में करीब 4 से 6 महीने लग सकते हैं। ऐसे में चुनाव की तैयारियों के लिए पर्याप्त समय मिलना मुश्किल नजर आ रहा है। पंचायत चुनावों में देरी की आशंका के पीछे राजनीतिक और प्रशासनिक परिस्थितियां भी अहम मानी जा रही हैं। वर्ष 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ महाकुंभ का आयोजन होना है। सरकार और प्रशासन की प्राथमिकता सिंहस्थ की तैयारियों पर रहेगी। इसके बाद विधानसभा चुनाव की तैयारियां भी शुरू हो जाएंगी। ऐसे में पंचायत चुनावों का कार्यक्रम और आगे खिसकने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।

मतदाता सूची के डिजिटल डेटा पर निर्वाचन आयोग सख्त

इधर, राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े डिजिटल आंकड़ों की उपलब्धता में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने अपने मुख्यालय में उपलब्ध वर्ष 2022 के नगरीय निकाय चुनाव और जुलाई 2026 की मतदाता सूची का डिजिटल डेटा आवेदकों को निःशुल्क उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।कुल मिलाकर जनगणना, परिसीमन और आगामी बड़े आयोजनों के बीच मध्यप्रदेश में पंचायत चुनावों का कार्यक्रम प्रभावित होने के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, चुनाव टालने को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV?sub_confirmation=1

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद ।

https://www.instagram.com/bharatbhvh_news/

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

परिसीमन – मध्य प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव 44 लोकसभा – 345 विधानसभा सीट !

2051 तक राज्यों के बीच सीटों का अनुपात नहीं बदलेगा; महिला आरक्षण लागू होने पर…

3 hours ago

लोकसभा में 850 सीटों का रास्ता साफ करने की तैयारी

 2029 से महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण कैबिनेट ने संविधान संशोधन विधेयक को दी मंजूरी;…

7 hours ago

सागर – 29 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा, जेपी नड्डा और सीएम मोहन यादव करेंगे जनसभा को संबोधित

लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत होगा आयोजन, मोतीनगर से शुरू होकर नमक मंडी पहुंचेगी…

23 hours ago

MP में चुनाव से दो साल पहले भाजपा का मिशन 230

हर विधानसभा में तैनात किए सेवा दूत; 25 दिन तक जनता की नब्ज टटोलेंगे मध्यप्रदेश…

1 day ago

103 दिन बाद संसद के विशेष सत्र, महिला आरक्षण और परिसीमन पर दांव

केंद्र सरकार ने आखिरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने का फैसला कर लिया है। मानसून…

1 day ago

तिरुपति मंदिर में जैन परिवार का महादान

चेन्नई के उद्योगपति वर्धमान जैन और उनकी पत्नी राधिका जैन ने आज (26 नवंबर 2026)…

2 days ago