राजनीतिनामा

लोकसभा में 850 सीटों का रास्ता साफ करने की तैयारी

2029 से महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण

कैबिनेट ने संविधान संशोधन विधेयक को दी मंजूरी; सभी राज्यों में 50 फीसदी तक बढ़ेंगी लोकसभा सीटें, 2051 तक परिसीमन नहीं बदलने का प्रस्ताव

केंद्र सरकार लोकसभा का आकार बढ़ाने और महिलाओं को संसद में 33 फीसदी आरक्षण देने की दिशा में एक बार फिर बड़ा कदम उठाने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में संविधान संशोधन विधेयक के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। सरकार की योजना है कि लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 850 तक की जाए और 2029 के आम चुनाव से महिला आरक्षण लागू कर दिया जाए।इस बार सरकार ने दक्षिण भारत के राज्यों की आशंकाओं को दूर करने के लिए एक नया रास्ता निकाला है। प्रस्ताव के मुताबिक देश के सभी राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या मौजूदा संख्या के अनुपात में 50 फीसदी तक बढ़ाई जाएगी। इससे किसी राज्य का लोकसभा में प्रतिनिधित्व घटने की आशंका नहीं रहेगी और राज्यों के बीच सीटों का मौजूदा आनुपातिक संतुलन भी कायम रखा जा सकेगा।

सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती परिसीमन के बाद राज्यों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व में असंतुलन पैदा होने से रोकने की थी। खासकर दक्षिण भारतीय राज्यों को आशंका रही है कि जनसंख्या नियंत्रण में बेहतर प्रदर्शन के बावजूद परिसीमन में उनकी लोकसभा सीटों की हिस्सेदारी कम हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, नए प्रस्ताव में सभी राज्यों की सीटें समान अनुपात में बढ़ाने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा एक बार सीटों की संख्या बढ़ाए जाने के बाद वर्ष 2051 तक इसमें कोई बदलाव नहीं करने का प्रस्ताव भी शामिल है। इससे राज्यों को लंबे समय तक प्रतिनिधित्व के मौजूदा अनुपात में स्थिरता मिलने की उम्मीद है। लोकसभा के नए निर्वाचन क्षेत्रों के निर्धारण के लिए 2011 की जनगणना के आंकड़ों का इस्तेमाल करने का प्रस्ताव है। इसके तहत राज्यों की मौजूदा आनुपातिक हिस्सेदारी बरकरार रखते हुए संसदीय क्षेत्रों की संख्या और उनकी सीमाओं का नए सिरे से निर्धारण किया जाएगा। फिलहाल लोकसभा में 543 निर्वाचित सदस्य हैं। प्रस्ताव लागू होने के बाद सदन की सदस्य संख्या में बड़ा इजाफा होगा। सरकार का दावा है कि परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद लोकसभा के साथ-साथ राज्यों की विधानसभाओं में भी महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का रास्ता साफ हो जाएगा।

अप्रैल में भी कोशिश कर चुकी है सरकार

महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर केंद्र सरकार इससे पहले भी अप्रैल में संसद का विशेष सत्र बुला चुकी है। उस दौरान सरकार ने संबंधित विधेयक पेश किया था, लेकिन लोकसभा में जरूरी बहुमत नहीं मिलने के कारण उसे पारित नहीं कराया जा सका। अब सरकार संशोधित प्रस्ताव के साथ एक बार फिर संसद में उतरने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, इस बार सरकार को द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) जैसी पार्टियों का समर्थन मिलने की उम्मीद है। हालांकि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ इस प्रस्ताव के विरोध में खड़ा नजर आ रहा है।

संसद के विशेष सत्र में होगी अग्निपरीक्षा

संविधान संशोधन विधेयक पारित कराने के लिए सरकार को संसद के दोनों सदनों में विशेष बहुमत जुटाना होगा। इसके लिए सदन की कुल सदस्य संख्या के बहुमत के साथ उपस्थित और मतदान करने वाले सांसदों में कम से कम दो-तिहाई सदस्यों का समर्थन जरूरी होगा।सरकार ने इस विधेयक को आगे बढ़ाने के लिए संसद का चार दिवसीय विशेष सत्र बुलाया है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और 1 दिसंबर को होगी, जबकि राज्यसभा में 2 और 3 दिसंबर को इस पर चर्चा और कार्यवाही प्रस्तावित है।

वहीं, विपक्षी दलों के नेता शनिवार को बैठक कर सरकार के प्रस्ताव पर अपनी रणनीति तय करेंगे। ऐसे में आगामी विशेष सत्र में महिला आरक्षण और लोकसभा सीटों के विस्तार का मुद्दा संसद में एक बार फिर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बड़े राजनीतिक टकराव का केंद्र बन सकता है।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV?sub_confirmation=1

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद ।

https://www.instagram.com/bharatbhvh_news/

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव टलने के आसार, 2028 तक हो सकता है इंतजार

मध्यप्रदेश में अगले साल जून-जुलाई में प्रस्तावित पंचायत चुनावों पर टलने के बादल मंडराने लगे…

14 hours ago

परिसीमन – मध्य प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव 44 लोकसभा – 345 विधानसभा सीट !

2051 तक राज्यों के बीच सीटों का अनुपात नहीं बदलेगा; महिला आरक्षण लागू होने पर…

18 hours ago

सागर – 29 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा, जेपी नड्डा और सीएम मोहन यादव करेंगे जनसभा को संबोधित

लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत होगा आयोजन, मोतीनगर से शुरू होकर नमक मंडी पहुंचेगी…

2 days ago

MP में चुनाव से दो साल पहले भाजपा का मिशन 230

हर विधानसभा में तैनात किए सेवा दूत; 25 दिन तक जनता की नब्ज टटोलेंगे मध्यप्रदेश…

2 days ago

103 दिन बाद संसद के विशेष सत्र, महिला आरक्षण और परिसीमन पर दांव

केंद्र सरकार ने आखिरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने का फैसला कर लिया है। मानसून…

2 days ago

तिरुपति मंदिर में जैन परिवार का महादान

चेन्नई के उद्योगपति वर्धमान जैन और उनकी पत्नी राधिका जैन ने आज (26 नवंबर 2026)…

3 days ago