17 दिवसीय बीना क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में स्वर्गीय पंडित श्री राकेश सिरोठिया की स्मृति में टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ
नगरीय विकास एवं आवास संसदीय कार्य विभाग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बीना में 17 दिवसीय बीना क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में स्वर्गीय पंडित राकेश सिरोठिया की स्मृति में टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया इस अवसर पर विजयवर्गीय ने भाजपा नेता स्वर्गीय राकेश सिरोठिया को याद करते हुए कहा कि वे मेरे मित्र कम भाई ज्यादा थे और अब भी जब जेपी नड्डा शिवराज सिंह चौहान बृजमोहन अग्रवाल बैठते हैं तो स्वर्गीय राकेश सिरोठिया की चर्चा होती है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को अपना गम या अपनी चिंता दूर करनी हो तो वह श्री राकेश सिरोठिया जी के साथ रह लेता तो उसका सब कुछ दूर होकर वह प्रसन्नचित हो जाता। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को जीवन में सही से जीना है तो वह राकेश जी के पदचिन्हों पर चले और इसी का अनुसरण उनके पुत्र गौरव सिरोठिया एवं उनका परिवार कर रहा है।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि राजनीति में खेल नहीं होना चाहिए और खेल में कभी राजनीति नहीं होनी चाहिए। हमें खेल पूरी खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। इसी प्रकार राजनीति भी खेल भावना के सिद्धांत पर चलकर करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति व्यक्ति के हाथ की रेखा होती है। किसी व्यक्ति का भाग्य कहां चमक जाए पता ही नहीं चलता। गौरव सिरोठिया ने कहा कि आज हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं कि हमारे बीना में वरिष्ठ मंत्री हमारे पिता तुल्य कैलाश विजयवर्गीय पधारे और इस टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बीना विधायक निर्मला सप्रे सागर विधायक शैलेंद्र जैन जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत श्याम तिवारी यश अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं खिलाड़ी मौजूद थे।
⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।
सीधी से आरोपी गिरफ्तार मोतीनगर पुलिस की जांच में सामने आई वारदात की कहानी, हाईवे…
मध्य प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक कौन होगा इसको लेकर भोपाल से लेकर दिल्ली…
कोलकाता के उत्तर कोलकाता स्थित मशहूर चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार 17 अक्टूबर 2026…
भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक अत्यंत दुखद और दिल दहला देने वाली आपराधिक घटना…
नई दिल्ली। भारतभवः दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में शामिल इलॉन मस्क और भारत के…
बिना Truecaller के होगी कॉलर की पहचान नई दिल्ली। मोबाइल फोन पर अनजान नंबरों से…