खेल जगत

खेलना हार नहीं, खेल जीवन का सबसे बड़ा शिक्षक – सांसद वानखेड़े

सांसद खेल महोत्सव का हुआ भव्‍य समापन कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत रहे मुख्य अतिथि

सागर शहर के सिटी स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव का सोमवार को भव्य गरिमामय समापन हुआ। यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि सागर जिले के युवाओं के लिए उत्सव, प्रेरणा और भविष्य की दिशा तय करने वाला मंच बनकर सामने आया।  समापन समारोह प्रातः 10 बजे से शुरू हुआ, जिसमें खिलाड़ियों, अभिभावकों, खेल प्रेमियों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में सिटी स्टेडियम को विशेष रूप से सजाया गया था।समारोह में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत मुख्य अतिथि, कार्यक्रम की अध्यक्षता सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने की जबकि विशिष्ट अतिथियों में पूर्व मंत्री व खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह, विधायक शैलेंद्र जैन, विधायक प्रदीप लारिया, विधायक सूर्यप्रकाश मीणा, विधायक हरिसिंह सप्रे, विधायक वीरेंद्र सिंह लंबरदार, विधायक निर्मला सप्रे, जिला भाजपा अध्‍यक्ष श्‍याम तिवारी, संभाग आयुक्त अनिल सुचारी, कलेक्टर संदीप जी.आर.,सांसद खेल महोत्सव के लोकसभा प्रभारी अनिल तिवारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।स्वागत भाषण में सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमें गिरना नहीं, बल्कि गिरकर उठना सिखाता है। मैदान में हार जाना असफलता नहीं है, असली हार तब होती है जब हम प्रयास करना छोड़ देते हैं। उन्होंने कहा कि इस सांसद खेल महोत्सव में कोई हारने वाला नहीं है, यहां खड़े सभी खिलाड़ी भविष्य के विजेता हैं। वानखेड़े ने कहा कि सागर से केवल खिलाड़ी नहीं, बल्कि सितारे निकल रहे हैं। कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और अन्य अतिथियों द्वारा विभिन्न खेलों के विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा आठों विधानसभाओं की 240 टीमों के विजेता, उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल व शील्ड प्रदान किये गए साथ हि खेल महोत्सव में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्‍मानित किया गया।कार्यक्रम में रामेश्वर नामदेव, मुकेश तिवारी, रवि सिंह ठाकुर, कैलाश चौरसिया, उमेश सिंह केवलारी, आशालता सिलाकारी, निकेश गुप्‍ता, विक्‍की विजय गौतम, संतोष ठाकुर, मनीष नेमा का विशेष सहयोग रहा।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

पद्मश्री अखाड़ा गुरु भगवानदास रायकवार ‘दाऊ’ जी पंचतत्व में विलीन

एसडीएम द्वारा ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी,  गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया,…

2 hours ago

सुरखी मेरा परिवार, परिवार के हर सदस्य का विकास करना मेरा संकल्प- गोविंद सिंह

ग्राम सोठिया, बरौदासागर और हिन्नोद में मंत्री राजपूत ने किया 15 करोड़ के विकास कार्यों…

2 days ago

DTAB प्रस्ताव के खिलाफ एमपी फार्मासिस्ट एसोसिएशन का ज्ञापन

केंद्र सरकार से सिफारिश निरस्त करने और होलसेल दवा लाइसेंस में फार्मासिस्ट की अनिवार्यता की…

2 days ago

तीन दशक का इंतजार खत्म,अब 33% भागीदारी का रास्ता साफ –  सांसद वानखेड़े

 सागर संसद में सागर लोकसभा क्षेत्र की सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने संविधान संशोधन विधेयक, संघराज्य क्षेत्र…

2 days ago

क्रॉस वोटिंग रोकने कांग्रेस की कोशिशें हुई तेज

जिस तरह से भाजपा खेमे से चर्चा चल पड़ी है कि वह प्रदेश की राज्यसभा…

3 days ago

महिलाओं को आरक्षण पर भाजपा कांग्रेस में ठनी

संसद में महिला आरक्षण बिल को सभी दलों का सर्मथन प्राप्त है फिर भी इसमें…

5 days ago