लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत होगा आयोजन, मोतीनगर से शुरू होकर नमक मंडी पहुंचेगी पदयात्रा
सागर में 29 नवंबर को भाजपा का बड़ा राजनीतिक आयोजन होने जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत शहर में पदयात्रा निकाली जाएगी और इसके बाद नमक मंडी में जनसभा आयोजित होगी। कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शामिल होंगे।भाजपा ने आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पदयात्रा 29 नवंबर को दोपहर 1 बजे सरस्वती मैरिज गार्डन, मोतीनगर से रवाना होगी। यहां से पदयात्रा बड़ा बाजार, कोतवाली, चकराघाट और तीनबत्ती तिराहा होते हुए नमक मंडी पहुंचेगी। नमक मंडी में आयोजित जनसभा को जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संबोधित करेंगे।
भाजपा के इस आयोजन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। अधिकारियों ने सरस्वती मैरिज गार्डन पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही पदयात्रा के प्रस्तावित मार्ग का भी निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पदयात्रा के रास्ते को सुगम बनाने और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पदयात्रा मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस और प्रशासन आयोजन के दौरान सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन को लेकर सतर्क है।
https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV?sub_confirmation=1
⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद ।
हर विधानसभा में तैनात किए सेवा दूत; 25 दिन तक जनता की नब्ज टटोलेंगे मध्यप्रदेश…
केंद्र सरकार ने आखिरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने का फैसला कर लिया है। मानसून…
चेन्नई के उद्योगपति वर्धमान जैन और उनकी पत्नी राधिका जैन ने आज (26 नवंबर 2026)…
हाईवा छोड़ने के एवज में 90 हजार रुपए नकद और 10 हजार ऑनलाइन लेने का…
विश्वविद्यालय के गौर प्रांगण में आयोजित हुआ मुख्य समारोह, तीन बत्ती से निकली शोभा यात्रा…
मदुरै में तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने को लेकर विवाद, कलेक्टर ने हलफनामे में मंदिर…