दूसरे चरण में 15 करोड़ हस्ताक्षरों वाला प्रार्थना पत्र
गौ माता की सेवा सुरक्ष एवं सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से देशव्यापी स्तर पर संचालित गो सम्मान आह्वान अभियान का आज द्वितीय चरण है जिसमें देश के सभी 790 जिला मुख्यालय पर जिला अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति प्रधानमंत्री संबंधित राज्य के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को जनता की ओर से लगभग 15 करोड़ हस्ताक्षरों वाले ज्ञापान सौंपे जाएंगे जिसमें राजधानी भोपाल में 6 लाख से अधिक हस्ताक्षरों वाला पार्थना पत्र संकीर्तन करते हुए जो भक्त कलेक्टर को सौंपेंगे।
गो सम्मान आह्वान अभियान
दरअसल पिछले 6 माह से संत समाज के सानिध्य में देश में एक ऐसा अनोखा अभियान चल रहा है जिसमें ना कोई संस्था है और ना किसी का नेतृत्व ना कोई मंच है और ना कोई मुखिया इसके बावजूद इस अभियान के पहले चरण में देश की 5000 से ज्यादा तहसीलों में 27 अप्रैल को 5 करोड़ से ज्यादा हस्ताक्षरी बाले ज्ञापन सौपे गए थे आज 27 जुलाई को अभियान का दूसरा चरण है जिसको पूरे देश में तैयारी हो चुकी है और 15 करोड़ से भी ज्यादा हस्ताक्षर पूरे देश में हो चुके हैं सभी 790 जिलों में बिता फलेक्टर को ज्ञापन सौपे जाएंगे सभी गो भक्त सनातनी सुबह 8:00 बजे निर्धारित स्थान पर एकत्रित होगे मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लालघाटी के पास गुफा मंदिर और सागर में गोपालगंज वृंदावन बाग मंदिर में एकत्रित होंगे ऐसे हो स्थान प्रत्येक जिले में चिहिनत किए गए है जहां सुबह 8:00 बजे सभी लोग एकत्रित होंगे और लगभग डेढ़ घंटा विजय मंत्र श्री राम जय राम जय जय राम का संकीर्तन करेंगे और संकीर्तन करते हुए पैदल जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगे जहां कलेक्टर को ज्ञापन दिए जाएंगे। बहरहाल देशभर के सेती गो सैयकों एवं गौ भक्तों के नेतृत्व में चलाया जा रहा गो सम्मान आह्वान अभियान का आज 27 जुलाई को दूसरा चरण है पहला चरण 27 अप्रैल को संपन्न हुआ था इस अभियान के माध्यम से संपूर्ण भारत में गौ हत्या निषेध हेतु केंद्रीय कानून का निर्माण गो माला को राष्ट्र माता का सम्मान प्रदान करना गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त करना केंद्रीय गो मंत्रालय की स्थापना केंद्रीय गो चारा नीति का निर्माण तथा भूषि चिकित्सा पर्यावरण शिक्षा एवं मानव जीवन से जुड़े अनेकमहत्वपूर्ण विषयों को गो केंद्रित राष्ट्रीय नीति का हिस्सा बनाने सहित 30 से अधिक प्रमुख मांगे सरकार के समक्ष रखी जा रही है। इन मोगों के समर्थन में ही देश भर में व्यापक जन जागरण एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के मध्य प्रदेश के प्रभारी औराम शर्मा का कहना है कि 27 अप्रैल को 5000 तहसीलों के माध्यम से 5 करोड़ 25 लाख नागरिकों के हस्ताक्षरी सहित राष्ट्रपति प्रधानमंत्री संबंधित राज्यों के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र सौप गाए थे लेकिन इन मांगों पर अब तक अपेक्षित निर्णय न लिए जाने के कारण द्वितीय चरण के अंतर्गत 27 जुलाई 2026 को पुनः देश भर के सभी जिलों में अनुस्मारक अर्थात रिमाइंडर प्रार्थना पत्र सरकार को प्रेषित किए जाएंगे।देशभर में 15 करोड़ से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना पत्र सरकार को भेजे जाएंगे जिसमें जिला भोपाल की ओर से भी 6 लाख हस्ताक्षरों सहित संबंधित प्रार्थना पत्र एवंज्ञापन सौपा जाएगा राजधानी भोपाल में सभी तैयारियां पूर्ण कर लो गई है सुबह 7:30 बजे लालघाटी गुफा मंदिर पर सभी को भक्त एकत्रित होंगे और शुभ मुहूर्त में ठीक प्रातः 8:00 बजे से गौ माता के पूजन एवं शंखनाद के साथ श्री राम जय राम जय जय राम विजय मंत्र का सामूहिक जप प्रारंभ होगा जोकि 9.15 तक चलेगा विजय मंत्र के उपरांत सभी श्रद्धालु झंडा बैनर अभियान संदेशों वाले प्लेकार्ड और भजन कीर्तन के साथ शतपूर्ण एवं अनुशासित प्रार्थना पात्रा के रूप में जिला अधिकारो कार्यालय की ओर प्रस्थान करेंगे प्रार्थना पात्रा में भगवान श्री कृष्ण बलराम का स्वरूप गो माता बछड़े के साथ सबसे आगे रहेंगे गौ माता की झांकी तथा अभियान के अंतर्गत संकलित हस्ताक्षरों का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया जाएगा।
गो भक्तों की संगठित शक्ति एवं राष्ट्र निर्माण के प्रतीक के रूप में संपूर्ण देश में बुलडोजर पर जनता के दर्शनार्थ गौ माता के लिए किए गए हस्ताक्षरों को शोभायात्रा में सम्मिलित किया जाएगा इसके पश्चात संत महात्माओं जिला कार्यकारिणी सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों तथा गणमान्य नागरिकों के नेतृत्व में प्रार्थना पत्र सोपा जाएगा गो सम्मान आह्वान अभियान की ओर से समस्त नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वह इस राष्ट्रीय जन जागरण अभियान में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बने और इस अभियान रूपी महायज्ञ को सफल बनाने में अपना योगदान दें प्रदेश के प्रेस प्रभारी कवेन्द्र शमां ने बताया कि प्रदेश में अभियान को व्यापक समर्थन मिला है उम्मीद है कि सरकार प्रार्थना पत्र पर जरूर निर्णय लेगी।जाहिर है गो सम्मान आह्वान अभियान को देश में जिस तरह की सनसनी बन गई है सनातनियों में उत्साह है उसे उम्मीद की जा रही है कि सरकार इस अनोखे अभियान के प्रार्थना पत्र पर जरूर निर्णय लेगी।
देवदत्त दुबे
⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद

