प्रदेश

वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बढ़ी बाघों की संख्या

बाघों से गुलजार संरक्षित क्षेत्र नौरादेही अभयारण्य, सागर को मध्यप्रदेश शासन द्वारा सितम्बर 2023 में रानी दुर्गावती अभयारण्य, दमोह के साथ संलग्न कर वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व, सागर घोषित किया गया है। जिसके अंदर बसे ग्रामों का विस्थापन कर बाघों के रहवास बनाने हेतु कार्य प्रचलन में है। जिसके तारतम्य में दिनांक 27/03/2024 को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया से एक नर एवं एक मादा बाघ को परिक्षेत्र डोंगरगांव अंतर्गत विस्थापित ग्राम महका क्षेत्र में व्यारमा नदी के किनारे सफलतापूर्वक खुले वनक्षेत्र में छोड़ा गया है। दोनो बाघों पर रेडियो कॉलर लगे हुए है तथा सतत अनुश्रवण किया जा रहा है। छोड़े गए मादा बाघ को ID No. N-4 तथा नर बाघ को ID No. N-5 दिया गया है।

बाघों को छोड़े जाने के संपूर्ण अभियान के दौरान बांधवगढ़ के उप संचालक श्री पी.के. वर्मा, वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व, सागर के उप संचालक, डॉ. ए.ए.अंसारी, संजय टाइगर रिजर्व के वन्यप्राणी चिकित्सक श्री अभय सेंगर, NGO WCT की ओर से डॉ. प्रशांत देशमुख, उप वनमंडल अधिकारी ताला श्री फतेह सिंह निनामा, उप वनमंडल अधिकारी, बरमान, श्रीमती रेखा पटेल, गेम परिक्षेत्र अधिकारी सर्रा, गेम परिक्षेत्र अधिकारी नौरादेही, गेम परिक्षेत्र अधिकारी डोंगरगांव, परिक्षेत्र अधिकारी तारादेही, वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व, सागर का वन अमला, तथा वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व, सागर एवं बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया का रेस्क्यू दल उपस्थित रहा। जिनके विशेष प्रयास से बाघों को सफलतापूर्वक एवं सुरक्षित रूप से वनक्षेत्र में छोड़ा गया।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

16 hours ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

16 hours ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

17 hours ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

2 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

2 days ago

ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, SIR को लेकर भी याचिका पर…

3 days ago