युवा शक्ति

ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष बनी ज्योति शर्मा

सागर। आईमा मीडिया फाउंडेशन के अंतर्गत कार्य कर रही उप समिति ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन(AIMA MEDIA) के द्वारा जिलाध्यक्ष पद पर चुनाव का मतदान 17 मार्च को ऑनलाइन किया गया। जिसका परिणाम आज घोषित किया गया।
जिसमें जिला ईकाई सागर के जिलाध्यक्ष पद पर तीन उम्मीदवार शिवकुमार विश्वकर्मा,मयंक जैन और ज्योति शर्मा थे । जिसमें ज्योति शर्मा ने बहुमत के साथ सागर जिलाध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त की।ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश शर्मा है। एसोसिएशन का प्रमुख उद्देश्य राष्ट्र की जनता के साथ साथ सभी मीडियाकर्मियों के सुख दु:ख की खबर रखने, हर परिस्थिति में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने तथा उनके हितों के लिए संघर्ष करना है।

पत्रकारिता में हासिल किए 2 गोल्ड मेडल
डॉक्टर हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय से ज्योति ने पत्रकारिता के स्नातक (B.J.) में वर्ष 2019 में गोल्ड मेडल हासिल किया एवं लगातार अगले दीक्षांत समारोह में पत्रकारिता स्नातकोत्तर (MAJMC) में वर्ष 2022 में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
वर्तमान में ज्योति शर्मा जनतंत्र सेतु न्यूज़ की चीफ एवं एडिटर हैं साथ ही MP NEWS.LIVE चैनल की डिवीज़न हेड हैं।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

महंगाई ने तोड़ी छह फीसदी की सीमा! दूध, सब्जी से लेकर साबुन तक महंगे

नई दिल्ली | भारतभवः  महंगाई एक बार फिर आम आदमी की रसोई से लेकर रोजमर्रा…

8 hours ago

कटनी में ज्वेलरी शोरूम पर चोरों का बड़ा धावा, 11 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर पार

दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसे बदमाश, तिजोरियां और डिस्प्ले काउंटर किए खाली; CCTV और…

1 day ago

कुलगाम में CRPF कैंप पर आतंकी हमला, 15 सेकंड में 30 राउंड फायरिंग

बाइक सवार हमलावरों ने नाका ड्यूटी पर तैनात जवानों को बनाया निशाना, CCTV फुटेज आया…

1 day ago

सोनिया की किताब से सियासी भूचाल!

किताब के पन्ने खुले तो सियासत के कई पुराने पन्ने भी पलटने लगे! सोनिया गांधी…

2 days ago

MP – युवा कांग्रेस में अंकेश जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मीडिया विभाग प्रदेश उपाध्यक्ष बने

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस में अंकेश जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मीडिया विभाग का बनाया…

2 days ago

योगी की चिंता, भाजपा की चुनौती और मोदी सरकार का भविष्य!

 यूपी में एक चूक कितनी भारी पड़ सकती है? एसआईआर में हिंदू मतदाताओं के नाम…

3 days ago