प्रदेश

मध्यप्रदेश – युद्ध से रुके हैं फेरबदल के फैसले

ईरान और अमेरिका इजरायल के युद्ध के कारण जो चीजें प्रभावित हो रही है उसमें प्रदेश के अफसर के फेरबदल के फैसले अभी शामिल है क्योंकि अभी प्रदेश में पेट्रोल डीजल और घरेलू गैस की आपूर्ति को सुनिश्चित करना प्राथमिकता पर है और जिसकी जिम्मेदारी कलेक्टरों पर है और मुख्य सचिव अनुराग जैन भी अवकाश पर हैं इस कारण प्रशासनिक अधिकारियों के फेरबदल की सूची जारी नहीं हो रही है लेकिन जैसे ही अवसर होगा व्यापक स्तर पर एक और सूची अधिकारियों की जारी की जाएगी। दरअसल प्रशासनिक कसावट के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करने की तैयारी में है प्रदेश में लगातार दौरा कर रहे मुख्यमंत्री स्थानीय नेताओं से अधिकारियों का फीडबैक भी ले रहे हैं और कुछ मैदानी अधिकारियों की शिकायत उन तक पहुंची है ऐसे सभी अधिकारियों को मैदानी पोस्टिंग से हटकर मंत्रालय भेजा जाएगा।
कुछ कलेक्टरों के कार्यकाल को 3 वर्ष भी पूरे हो चुके हैं उनकी जगह नए अधिकारियों को भेजा जाएगा। वर्तमान में प्रदेश में लगभग 16 महिला कलेक्टर पदस्थ हैं यह संख्या भी कम हो सकती है कुछ अधिकारियों के प्रमोशन हो गए हैं उनको भी बदला जाएगा मसलन भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह पदोन्नति होकर सचिव बन गए हैं लेकिन अभी भी वह भोपाल में कलेक्टर है लेकिन फिर बदल की सूची में उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है शिवपुरी धार और रीवा के कलेक्टर 3 साल से ज्यादा समय से पदस्थ है। उन्हें भी बदला जाएगा। सागर कलेक्टर संदीप जी आर को भी सागर से मालवा क्षेत्र में पदस्थ किया जाएगा उन्होंने स्वयं मुख्य सचिव से मिलकर इंदौर के आसपास पोस्टिंग मांगी है उनकी पत्नी इंदौर क्षेत्र में पदस्थ है फेरबदल की सूची में कुछ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और नगर निगम के आयुक्त कलेक्टर बनाए जा सकते हैं। यही नहीं संभाग आयुक्त भी इस सूची में परिवर्तित हो सकते हैं। पहली बार जिन अधिकारियों को कलेक्टर बनाया गया था उनमें से अधिकांश की शिकायते भोपाल पहुंची है। जिसके कारण इन अधिकारियों को मंत्रालय में पदस्थ किया जाएगा। कुल मिलाकर ईरान और इजरायल युद्ध के कारण सूची जारी नहीं हो रही है लेकिन अधिकांश फेरबदल के फैसलों पर फैसला लिया जा चुका है मुख्य सचिव अनुराग जैन की छुट्टी से वापिस लौटते ही व्यापक स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का फिर बदल किया जाएगा।

श्री देवदत्त दुबे   ,वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनैतिक समीक्षक, मध्यप्रदेश  

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

बंदूक की फोटो ने खोला राज, घर पहुंची पुलिस तो मिला करोड़ों का कैश

सोशल मीडिया पर बंदूक के साथ एक फोटो डालना एक युवक को भारी पड़ गया।…

6 hours ago

लाल किले से पहली बार गूंजा ‘वंदे मातरम्

लाल किले से पहली बार गूंजा ‘वंदे मातरम्’, स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखा राष्ट्रभक्ति का…

1 day ago

सोशल मीडिया पर अप्रमाणित दावों से पूर्व मंत्री की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने पर हाईकोर्ट सख्त

मानहानिकारक पोस्ट और वीडियो हटाने के निर्देश सागर। दिल्ली हाईकोर्ट ने पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक…

4 days ago

तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ मंत्री राजपूत ने निकली तिरंगा यात्रा

सुरखी विधानसभा क्षेत्र के हर मंडल में निकाली जायेगी भव्य तिरंगा यात्रा: मंत्री राजपूत राष्ट्रीय…

7 days ago

छात्रों के सवाल पर सियासत क्यों खामोश है ?

भारत में बीते  एक महीने में दो बड़े छात्र आंदोलन ने बेपटरी और मनमर्जी से…

1 week ago

झारखण्ड – नाराज छात्र आज करेंगे विधानसभा का घेराव

सीबीआई जाँच की मांग पर अड़े छात्र सरकार सहमत नहीं । बीते 16 दिनों से…

1 week ago