बुंदेलखंड की चर्चित लोधी बहुल लोकसभा सीट दमोह में भाजपा के राहुल लोधी के सामने कांग्रेस ने बंडा के पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी को अपना प्रतयाशी बनाया है । तरवर सिंह लोधी और राहुल लोधी दोनो नेताओं को 2018 के विधानसभा चुनाव में कमलनाथ तराशकर लाये थे और तरवर बंडा से तो राहुल लोधी दमोह से विधायक भी बने लेकिन मध्यप्रदेश में सत्ता परिर्वतन के बाद राहुल लोधी भाजपा में शामिल हो गये तो तरवर कर्इ्र प्रस्ताव के बाद भी कांग्रेस के साथ बने रहे हालाकि वे 2023 का चुनाव हार गये लेकिन जनमानस में उनकी छवि मजबूत रही। अब लोधी बहुल वाली दमोह लोकसभा में इन दोनो युवा नेताओं के बीच का मुकाबला दिलचस्प हो गया है । पार्टी बदल देने के बाद राहुल लोधी दमोह विधानसभा से भारी मतो से चुनाव हारे थे अब देखना यह होगा कि क्या लोकसभा चुनाव में दमोह की जनता भाजपा प्रत्याशी के रूप में राहुल लोधी को स्वीकार करती है या नहीं ।
⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें और हमारे लघु प्रयास को अपना विराट सहयोग प्रदान करें , धन्यवाद।
“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…
नई दिल्ली: भारतभवः । ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…
बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…
बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…
चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, SIR को लेकर भी याचिका पर…