कर्तव्य - अधिकार

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग 6 मामलो में लिया संज्ञान

”05  मामलो में संज्ञान ”

   मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय सदस्‍य श्री राजीव कुमार टंडन ने विगत दिवस के विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रथम दृष्टया मानव अधिकार उल्लंघन के ”05  मामलों में” संज्ञान लेकर संबंधितों से जवाब मांगा है।

 

जमीन में बैठ रहा सीवेज, 500 घरों में बोर से आ रहा गंदा पानी

भोपाल जिले के कोलार क्षेत्र के राजहर्ष कॉलोनी के ए-सेक्टर में एक हफ्ते से बोर से गंदा और बदबूदार पानी आने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जो पानी बोर से आ रहा है वो ना ही पीने योग्य और ना ही अन्य घरेलू कार्य के उपयोग हेतु है। बोर से गंदा पानी आने के कारण 500 से ज्‍यादा घरों के लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। रहवासियों ने इस संबंध में नगर निगम समेत अन्‍य जिम्‍मेदारों से शिकायत भी की है। लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हो पाया है। मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने आयुक्‍त, नगर निगम, भोपाल से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।

 

बाघ के हमले से महिला की हुई मृत्‍यु

            उमरिया जिले के सामान्य वन मंडल के घुनघुटी परिक्षेत्र में जंगल में लकड़ी बीनने गई एक महिला की बाघ के हमला करने से मृत्‍यु होने की घटना सामने आई है। मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने डीएफओ, उमरिया से मामले की जांच कराकर मृतका के उत्‍तराधिकारियों को शासन की नियमानुसार देय आर्थिक सहायता राशि के संबंध में की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन तीन सप्‍ताह में मांगा है।

युवक द्वारा परेशान करने पर युवती ब्रिज से कूदी

            उज्‍जैन जिले में युवक द्वारा एक युवती को बार-बार परेशान करने एवं इंटरनेट, सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करने पर युवती के जीरो पाइंट ओवरब्रिज से नीचे कूदने की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार युवती के स्‍वजन ने बताया कि देवास निवासी एक युवक द्वारा उनकी दूसरी बेटी को परेशान कर रहा था और साथ ही इंटरनेट सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड भी कर देता था। जिससे परेशान होकर और तनाव में आकर उनकी बेटी ने ब्रिज से कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की है। मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक, उज्‍जैन से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।

पुलिस अभिरक्षा में दुष्कर्म के आरोपी ने खाया जहर, मौत

            रायसेन जिले में दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार एक महंत द्वारा पुलिस अभिरक्षा में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में घटनास्थल का मुआयना करवाने के लिये महंत को मंदिर लेकर पहुंची। जहां टॉयलेट में जाने के दौरान महंत ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद महंत को अस्पताल ले जाते समय उसकी मृत्‍यु हो गई। मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्‍टर, रायसेन से मामले की जांच करवाकर एक माह में प्रतिवेदन मांगा है।  

जेल अधीक्षक पर महिला प्रहरी ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

            मंडला जिले में मंडला जेल की एक प्रहरी ने जेल अधीक्षक पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और डराने-धमकाने के आरोप लगाने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार निर्वाह शाखा में पदस्‍थ महिला प्रहरी को जेल अधीक्षक ने जेल में व्यापारियों से मिलने वाली कमीशन की राशि को महिला प्रहरी के खाते के माध्‍यम से बुलानी चाही, लेकिन महिला प्रहरी द्वारा इनकार करने पर महिला प्रहरी को जेल अधीक्षक मानसिक रूप से प्रताडित करने लगा। मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्‍टर, मंडला से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला

अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई के जुहू इलाके में हुई 5 राउंड फायरिंग…

5 hours ago

सागर – युवती की हत्या का खुलासा , दुराचार के बाद कुएँ में धकेलने का आरोप

सीधी से आरोपी गिरफ्तार मोतीनगर पुलिस की जांच में सामने आई वारदात की कहानी, हाईवे…

1 day ago

मध्यप्रदेश – कौन बनेगा डीजीपी दीपावली के बाद दिल्ली दस्तक

  मध्य प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक कौन होगा इसको लेकर भोपाल से लेकर दिल्ली…

1 day ago

कोलकाता – दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ 19 की मौत

कोलकाता के उत्तर कोलकाता स्थित मशहूर चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार 17 अक्टूबर 2026…

1 day ago

मध्यप्रदेश – भोपाल में बच्ची की निर्मम हत्या के बाद भारी विरोध

भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक अत्यंत दुखद और दिल दहला देने वाली आपराधिक घटना…

2 days ago

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस का पलटवार: ‘हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते’

नई दिल्ली। भारतभवः  दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में शामिल इलॉन मस्क और भारत के…

2 days ago