कर्तव्य - अधिकार

अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में हस्तक्षेप याचिका दायर

अधिवक्ता अकलेचर दुवे ने जूनियर वकीलों को स्टाईपेड, वकील पेंशन एवं सामूहिक बीमा योजना लागू करने की मांग रखी

सागर जिला अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता अकलेचर दुवे द्वारा अधिवक्ता गण के हित में  मध्यप्रदेश हाईकोर्ट जबलपुर मुख्य पीठ में अधिवक्ताओं के हितों और उनके कल्याण के मुद्दों को लेकर एक हस्तक्षेप याचिका दायर की गई है इस मामले में अधिवक्ता राज ठाकुर ने न्यायालय के समक्ष अपनी दलीलें पेश की हस्तक्षेप याचिका के माध्यम से कोर्ट का ध्यान अधिवक्ताओं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण समस्याओं की ओर खींचा गया है सागर में पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए दुबे ने बताया कि याचिका में मुख्य रूप से बार काउंसिल ऑफ इंडिया के दिशा.निर्देशों के अनुसार  शुरुआती वर्षों में संघर्ष कर रहे नए अधिवक्ताओं को उचित मासिक स्टाइपेंड दिया जाए बुजुर्ग और वरिष्ठ अधिवक्ताओं के लिए एक प्रभावी पेंशन योजना लागू की जाए और अन्य राज्यों की तर्ज पर मध्य प्रदेश के अधिवक्ताओं और उनके परिवारों के लिए भी सामूहिक स्वास्थ्य चीमा की सुविधा प्रदान की जाए । उन्होने कहा कि वर्तमान में दिल्ली ,कर्नाटक, तमिलनाडू और केरल राज्य में अधिवक्ताओं को इन सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है । मध्यप्रदेश सरकार को भी उपर्युक्त मांगो से अवगत कराया गया है । दुबे ने बताया कि मार्च 2026 को दायर की गई याचिका हाईकोर्ट में स्वीकार की गई है और उन्हे पूरा विश्वास है कि माननीय न्यायालय अधिवक्ताओं के हित में निर्देश देगा ।

गौरतलब है कि याचिकाकर्ता अंकलेश्वर दुबे जो जिला बार एसोसिएशन सागर के तीन बार अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान मे मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद सदस्य पद हेतु प्रत्याशी है । दुबे ने एक बार फिर प्रदेश में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग उठाते हुए कहा कहा कि वे अधिवक्ताओं के अधिकारों और उनके विकास के लिए हर संभव प्रयास जारी रखेंगे उन्होंने कोर्ट को अवगत कराया कि वर्तमान में मध्यप्रदेश में वकीलों के लिए ऐसी योजनाओं की कमी है जिसके कारण उन्हें आर्थिक और चिकित्सीय आपात स्थिति में परेशानियों का सामना करना पड़ता है माननीय उच्च न्यायालय से प्रार्थना की गई है कि अधिवक्ताओं के इन कल्याणकारी मुद्दों पर विस्तृत सुनवाई की जाए और उचित निर्देश जारी किए जाएं । इस मौके पर अधिवक्ता आर डी सोनी अजय शुक्ला अमित ब्रह्मभट्ट मुकेश श्रीवास्तव मोहित भारिल्ल आलोक श्रीवास्तव सैफ अली खान और अजय श्रीवास्तव सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मन की बात में सुरक्षा, जनगणना और पोषण पर पीएम मोदी का जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 27 सितंबर 2026 को ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण…

11 hours ago

दिल्ली में सड़क निरीक्षण के दौरान थप्पड़ का विवाद, मंत्री प्रवेश वर्मा और AAP आमने-सामने

दिल्ली में सड़क निर्माण को लेकर चल रहा राजनीतिक विवाद अब थप्पड़ कांड तक पहुंच…

18 hours ago

मध्यप्रदेश – सागर में दिनदहाड़े हत्या, CCTV में कैद वारदात

16 सेकेंड में लोहे के पाइप से 14 वार, इलाके में मची सनसनी सागर। मकरोनिया…

1 day ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर- कई राज्यों में बारिश का कहर, यूपी में 16 मौतें

भोपाल/लखनऊ। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर ने देश के कई…

2 days ago

चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बीच आया नया मोड़

नई दिल्ली। भारतभवः  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग…

2 days ago

SIR विवाद अब अदालत की चौखट पर, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाएं

नई दिल्ली। भारतभवः  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चुनाव आयोग…

3 days ago