मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष महोदय डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने विगत दिवसों के विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रथम दृष्टया मानव अधिकार उल्लंघन के ‘’09 मामलों में” संज्ञान लेकर संबंधितों से जवाब मांगा है।
करंट से झुलसकर मजदूर की हुई मृत्यु
भोपाल शहर के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में बिजली के खंभे पर काम करते समय करंट लगने से 22 वर्षीय मजदूर की मृत्यु होने की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मजदूर के परिजनों का कहना है कि बिजली कंपनी के नियमित कर्मचारियों ने मजदूर को बिना सुरक्षा उपकरण एवं बिना बिजली सप्लाई बंद कराये पोल पर चढ़ा दिया और खंभे पर काम करते समय मजदूर को करंट लगा और उसकी मृत्यु हो गई। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने एम.डी. म.प्र. म.क्षे.वि.वि.कं.लि. भोपाल से मामले की जांच कराकर मृतक के उत्तराधिकारियों को शासन के नियमानुसार देय आर्थिक सहायता के संबंध में की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है।
आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की हुई मृत्यु…..
बालाघाट जिले के बैहर थाना के भीमोड़ा जलाशय के समीप बने वन विभाग के वाॅच टावर पर आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मृत्यु होने की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चारों लोग बारिश से बचने के लिये वाच टावर के नीचे खड़े हो गये थे, तभी अचानक आकाशीय बिजली टावर पर गिर गई, जिससे सभी की लोगों की मृत्यु हो गई। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर, बालाघाट से मामले की जांच कराकर मृतक के उत्तराधिकारियों को शासन के नियमानुसार देय आर्थिक सहायता के संबंध में की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है।
आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की हुई मृत्यु….
सीहोर जिले के लसूडिया बोडी सिराडी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मृत्यु होने की घटना सामने आई है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर, सीहोर से मामले की जांच कराकर मृतकों के उत्तराधिकारियों को शासन के नियमानुसार देय आर्थिक सहायता के संबंध में की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है।
आकाशीय बिजली गिरने से युवक की हुई मृत्यु…..
गुना जिले के मधुसूदनगढ़ तहसील के ग्राम माहू चोपना में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मृत्यु होने की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ग्राम माहू निवासी 28 एवं 35 वर्षीय युवक खेत में बुवाई कर रहे थे। अचानक तेज बारिश होने के कारण दोनों एक पेड़ के नीचे खड़े हो गये, तभी अचानक आकाशीय बिजली गिर गई और 28 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई। जबकि 35 वर्षीय युवक गंभीर रूप से झुलस गया। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर, गुना से मामले की जांच कराकर मृतक के उत्तराधिकारियों को शासन के नियमानुसार देय आर्थिक सहायता के संबंध में की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है।
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन लोगों की हुई मृत्यु…..
रतलाम जिले के पिपलोदा क्षेत्र के हतनारा गांव में एक धार्मिक जुलूस के दौरान एक हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से तीन लोगों की मृत्यु होने की घटना सामने आई है। घटना में एक दर्जन लोग झुलस गये, जिन्हें इलाज/उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक, रतलाम से मामले की जांच मृतकों के उत्तराधिकारियों को शासन के नियमानुसार देय आर्थिक सहायता के संबंध में की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है।
पोलियो से बचाव की खुराक पीने के बाद बिगड़ी तबीयत,
विदिशा जिले की कुरवाई तहसील और झाबुआ जिले के कल्याणपुरा ब्लॉक में दवा पीने के बाद बच्चियों की मृत्यु होने की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुरवाई तहसील के मैनखेड़ी गांव में दो माह की बच्ची को पोलिया से बचाव के लिये खुराक दी गई। उसके बाद अचानक बच्ची की तबीयत खराब हो गई और उसकी मृत्यु हो गई। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, विदिशा एवं झाबुआ से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है।
नोजल ड्रॉप आंख में डालने को कहा, 19 माह के बच्चे की आंख की रोशनी गई…..
सागर जिले के बंडा सिविल अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा लापरवाही पूर्वक इलाज से एक 19 माह के बच्चे की आंख की रोशनी चले जाने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीडित 19 माह की बच्चे को आंख में लालिमा के इलाज के लिये बंडा सिविल अस्पताल लाये गये थे, यहां इलाज के बाद बच्चे की आंखों में संक्रमण फैल गया और उसकी दोनों आंखों की रोशनी चली गई। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने डीन, बंडा सिविल अस्पताल, सागर से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है।
समय पर नहीं पहुंची जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस, घर में कराना पड़ा प्रसव….
छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विकासखंड के ग्राम हथोड़ा के लोहरी मोहल्ले में एक गर्भवती महिला को समय पर जननी एक्सप्रेस (एंबुलेंस) नहीं मिलने के कारण घर में ही प्रसव होने का मामला सामने आया है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, छिंदवाड़ा से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है।
अस्पताल में हो रही अव्यवस्था, मरीज परेशान….
सिंगरौली जिले के जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न में अव्यवस्था होने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अस्पताल के सेकंड फ्लोर में स्थित अधिकांश वार्डों में ए.सी. एवं पंखे खराब होने गये है। इधर मरीजों को पीने के लिये ठंडा पानी नहीं मिल पा रहा है। इस कारण मरीजों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिंगरौली से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है।
⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।
देश में इन दिनों नै बहस है कि क्या पेट्रोल में एथेनॉल मिलाना देश के…
श्रीराम जन्म भूमि अयोध्या देश की न जाने कितनी पीढ़ियों ने अपने आराध्य श्री राम…
भारतभवः | इंदौर "क्या मध्य प्रदेश की सियासत में सब कुछ ठीक नहीं है?…
जल गंगा संवर्धन अभियान बना जनआंदोलन ’जल संरक्षण केवल अभियान नहीं, आने वाली पीढ़ियों के…
भारतभवः | नई दिल्ली विदेश यात्रा, उच्च शिक्षा या रोजगार की तैयारी कर रहे लोगों…
स्वतंत्रता सेनानियों ने देश को आजादी दिलाई, लोकतंत्र सेनानियों ने लोकतंत्र बचाया आपातकाल लोकतंत्र पर…