धर्म-ग्रंथ

मिनी मैहर के नाम से प्रसिद्ध है टिकीटोरिया पर विराजी जगदंबा

रहली के नजदीक पहाड़ी पर विराजी में शेरावाली का दरबार मिनी मैहर संसार में मिनी मैहर के नाम से जाना जाता है यहां पर माता के दरबार में आने वाले हर भक्त की मुरादे मां पूरी करती है । रहली जबलपुर रोड पर रहली से 5 किमी दूर टिकीटोरिया पहाड़ी पर विराजमान मां सिंहवाहिनी के इस मंदिर को मध्यप्रदेश में मिनी मैहर के नाम से जाना जाने लगा है। टिकीटोरिया के मुख्य मंदिर में अष्टभुजा धारी मां सिंह वाहिनी की नयनाभिराम प्रतिमा है।मंदिर के निर्माण में संबंध में बहुत अधिक तो जानकारी नहीं है पर लोगों के अनुसार मंदिर का निर्माण सुनार नदी के तट पर स्थित किले के समकालीन ही लगभग 450 साल पहले हुआ था। मंदिर का निर्माण पहले तो रानी दुर्गावती द्वारा करवाया गया था यहां पर पत्थर की मूर्ति स्थापित की गई। करीब 50 साल पहले मातादीन अवस्थी और द्रोपती बाई के सौजन्य से सुरेन्द्र नाथ अवस्थी द्वारा संगमरमर की नयनाभिराम मूर्ति की स्थापना करायी गयी।  लगभग 30 से 35 साल पहले यहां पहाड़ काटकर मिट्टी की सीढि़यां बनायी गयी थीं फिर पत्थर रख दिये गये और सन 1984 में जीर्णोद्धार समिति का गठन किया गया।
                           वर्तमान में जन सहयोग से मंदिर मे ऊपर तक जाने के लिए 365 सीढ़ियां हें। भारत के कोने कोने के लोगों के दान से यहां संगमरमर की सीढ़ियों के निर्माण में दान दिया हैैं इसके अलावा यहां विभिन्न धार्मिक आयोजन शादी,विवाह आदि के लिए लगभग 15 धर्मशालाएं भी हैं जो विभिन्न समाज समितियों द्वारा बनवायी गयी हैं।ऐसी मान्यता है कि टिकीटोरिया में मां भवानी के दरबार में आकर की गयी हर मान्यता पूरी होती है मेला के अवसर पर अनेक लोग पहली बार मन्नत करने तेा अनेक लोग मन्नत पूरी होने के बाद मां भवानी के दरबार में उपस्थिति दी है। ऐसी मान्यता हे कि माॅ शेरावाली के दरबार में संपत्ति ही नही संतान की भी प्राप्ति होती है। माॅ के दरबार में आने वाले सभी भक्तों की मन्नत पूरी होती है लोग रोते रोते आते है हंसते हंसते जाते है अनेक श्रद्धालु तो माॅ की महिमा सुनकर पहली बार आये है यह सोचकर कि मै भी मांग के देखो जिसने जो मांगा वो पाया है। दो दशक पहले यहां केवल पहाडी पर माॅ का मंदिर था और सीढ़ियां भी नही थी चढने के लिये काफी मशक्कत करनी पड़ती थी लेकिन अब काफी जीर्णोद्धार हो गया है।टिकीटोरिया धाम में पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक गोपाल भार्गव के अथक प्रयास से यहाँ बुंदेलखंड का पहला रोप वें लगने वाला है जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को और भी सहूलियत होगी, रोव वें के स्वीकृति हो चुकी है अब बस काम लगना बाकी है यहाँ पर विभिन्न समाज की धर्मशाला व हाट बाजार का भी निर्माण कराया है, वही समिति द्वारा भी विभिन्न विकास कार्य किये गए है।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

करवा चौथ पर धीरेंद्र शास्त्री की चुटकी : एक दिन व्रत और 364 दिन ताने, ऐसा नहीं चलेगा !

शिवपुरी/करैरा। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में चल रही पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री…

1 day ago

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान, मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट!

भोपाल। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी…

1 day ago

देवरी में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

हर्ष यादव के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन खाद, बिजली और सिंचाई के…

2 days ago

IMA MP State Conference 2026 में स्तन कैंसर जागरूकता हेतु वॉकथॉन का आयोजन

सागर। 27अक्टूबर 2026 इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की 68वीं मध्य प्रदेश स्टेट कॉन्फ्रेंस IMA MPCON…

2 days ago

सागर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कलेक्टर प्रतिभा पाल और SP सुजानिया का तबादला

बंडा शराब कांड के बाद प्रशासनिक बदलावों की चर्चा के बीच दिलीप कुमार यादव होंगे…

2 days ago

1 नवम्बर – व्यापारियों की मांग पर राहुल का जबाब

 CEC को हटाने की मांग से गरमाई सियासत नई दिल्ली। कथित वोट चोरी के मुद्दे…

2 days ago