कलमदार

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – निष्ठा को प्रतिष्ठा. ताकि उम्मीदें कायम रहे

शून्य से शिखर पर पहुंची भाजपा समय-समय पर ऐसे चौंकाने वाले निर्णय लेती रहती है जिसके चलते आम कार्यकर्ता की जहां उम्मीद बनी रहती है वही पार्टी के प्रति निष्ठा भी बढ़ती है रजनीश अग्रवाल को राज्यसभा उम्मीदवार बनाकर पार्टी ने यही संदेश दिया है कि कार्यकर्ता पार्टी के प्रति समर्पित रहे एक दिन कार्यकर्ता की निष्ठा को जरूर प्रतिष्ठा मिलेगी। दरअसल राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं जिसमें मध्य प्रदेश से पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग और प्रदेश सचिव रजनीश अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया है रजनीश अग्रवाल प्रदेश के बुंदेलखंड इलाके से आते हैं और पिछले लगभग तीन दशक से पार्टी संगठन में विभिन्न पदों पर रहते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां का निर्वहन कर रहे हैं पार्टी की रणनीति को बूथ स्तर तक पहुंचाने का काम हो या चुनावी प्रबंधन का मामला हो प्रत्येक मौके पर रजनीश अग्रवाल ने अपनी उपयोगिता सिद्ध की है पिछले दो लोकसभा चुनाव के दौरान उनका सागर लोकसभा से टिकट के लिए भी नाम चला लेकिन उन्होंने कभी इसके लिए जोड़ तोड़ नहीं की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बनने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि अब रजनीश अग्रवाल को कोई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी मिल सकती है और गुरुवार को जब पार्टी हाईकमान  ने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की तो मध्य प्रदेश से एक नाम रजनीश अग्रवाल का भी उसमें शामिल था ।

मध्य प्रदेश में कार्य करने के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रजनीश अग्रवाल की कार्यशैली और पार्टी के प्रति समर्पण को समझ लिया था वह रजनीश अग्रवाल की शादी में भी शामिल होने भोपाल आए थे। बहरहाल भाजपा हाई कमान चौंकाने वाले निर्णय लेने के लिए भी जानी जाती है राष्ट्रपति का चुनाव लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव हो राज्यों के मुख्यमंत्रीयो के चयन का मामला हो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाने का मामला हो लोकसभा राज्यसभा और विधानसभा में प्रत्याशी चयन का मामला हो पार्टी कोई ना कोई निर्णय ऐसा जरूर लेती है जिसको देखकर आम कार्यकर्ता की उम्मीद जाग जाती है कि किसी न किसी दिन उसको भी मौका मिल सकता है। पिछले राज्यसभा के चुनाव के दौरान जबलपुर की पार्षद सुमित्रा वाल्मीकि का चयन और इस बार रजनीश अग्रवाल का राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया जाना पार्टी के आम कार्य कर्ता के लिए एक सकारात्मक संदेश है जिसमें पार्टी के प्रति निष्ठा समर्पण कार्यकर्ता बनाए रखें तो पार्टी उसका मूल्यांकन जरूर करेगी। कुल मिलाकर एक आम धारणा थी कि राज्यसभा में उद्योगपति बड़े नेता यहां तक की आवकारी व्यवसाई तक अधिकांश भेजे जाते थे लेकिन एक आम आदमी एक आम कार्य कर्ता भी राज्यसभा जा सकता है भाजपा राजनीति का यह  पैटर्न भी बदल रही है।

श्री देवदत्त दुबे  ,वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनैतिक समीक्षक, मध्यप्रदेश

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्यप्रदेश – भोपाल में बच्ची की निर्मम हत्या के बाद भारी विरोध

भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक अत्यंत दुखद और दिल दहला देने वाली आपराधिक घटना…

1 day ago

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस का पलटवार: ‘हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते’

नई दिल्ली। भारतभवः  दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में शामिल इलॉन मस्क और भारत के…

1 day ago

1 नवंबर से अनजान नंबर से कॉल आने पर भी दिखेगा नाम

 बिना Truecaller के होगी कॉलर की पहचान नई दिल्ली। मोबाइल फोन पर अनजान नंबरों से…

2 days ago

कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस वार्ता में रिजीम चेंज की बात

तिरंगा मार्च से पहले सियासी संग्राम तेज, प्रशांत भूषण बोले—‘बर्बरता जारी रही तो बदलनी होगी…

2 days ago

इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस

मुंबई पुलिस ने इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिया है।…

3 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लड़ाई में गांधी परिवार की एंट्री

इंडिया गेट पर माता-पिता से मिले राहुल-प्रियंका सवाल अब भी कायम—आखिर कौन है वह कथित…

3 days ago