जीवन शैली

आज से GST का बचत उत्सव शुरू

भारतीय अर्थव्यवस्था के लिये आज एक और बडा दिन है रोजमर्रा की जरुरत की चीजों के साथ छोटी-बड़ी गाड़ियों के दाम सोमवार, बाईस सितंबर से कम हो जाएंगे। स्वास्थ्य और जीवन बीमा की किश्तें भी सस्ती हो जाएंगी क्योंकि उन पर लगने वाला अठारह फीसदी जीएसटी समाप्त कर दिया गया है। नवरात्रों के पहले दिन से जीएसटी सुधारों का दौर लागू होगा, जिसमें जरुरत की वस्तुओं पर जीएसटी की दरों में कमी कर दी गई है। जीएसटी की नई दरें लागू होने से पहले ही कंपनियों ने अपने उत्पादों की कीमत में कमी का ऐलान शुरू कर दिया है। डेयरी उत्पाद बनाने वाली कंपनी अमूल ने सात सौ उत्पादों के दाम घटाने का ऐलान किया है।सरकार ने जीएसटी का बारह फीसदी का स्लैब समाप्त कर दिया है और उसमें स्लैब की ज्यादातर वस्तुओं को पांच फीसदी के स्लैब में शामिल कर दिया है। बाईस सितंबर से यह बदलाव लागू हो जाएगा। इससे रोजमर्रा की घरेलू वस्तुओं जैसे पनीर, घी और साबुन, शैंपू के साथ साथ एसी और छोटी-बड़ी कारें भी सस्ती हो जाएंगी। जीएसटी काउंसिल की छप्पनवीं बैठक में यह फैसला किया गया था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तीन सितंबर को इन बदलावों के बारे में जानकारी दी थी।सरकार ने बताया कि जीएसटी के अब सिर्फ दो स्लैब होंगे, पांच और अठारह फीसदी के। बारह फीसदी के स्लैब की ज्यादातर चीजें पांच फीसदी के स्लैब में डाली गई हैं। इसकी बची हुई चीजें औरर अटठाईस फीसदी के स्लैब की ज्यादातर वस्तुओं को अठारह फीसदी के स्लैब में डाला गया है। इसके अलावा, तंबाकू, पान मसाला, कार्बोनेटेड ड्रिंक और लग्जरी सामान जैसे लक्जरी कारें, याट और निजी इस्तेमाल के लिए विमान पर चालीस फीसदी का स्पेशल टैक्स लगेगा। कुछ राज्य सरकारें इन पर सेस लगाने की भी मांग कर रही हैं।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

 

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

सृष्टि का पहला मंत्र है गायत्री मंत्र – योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज;4 अक्टूबर 2026 को लखनऊ में आयोजित अखिल विश्व…

17 hours ago

राहुल गांधी का नया ‘सत्याग्रह’ — शिकायत से आंदोलन तक

देश में परीक्षा, पेपर लीक, महंगाई, एसआईआर और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर उठ…

17 hours ago

जंतर-मंतर से उठी आवाज, राहुल गांधी का वार “लाठी से भीड़ रुक सकती है, सवाल नहीं”

गांधी जयंती के दिन दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर राजनीतिक टकराव का केंद्र बना।…

2 days ago

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

3 days ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

3 days ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

3 days ago