राजनीतिनामा

मुख्यमंत्री के आगमन से देवरी विधानसभा के विकास को नई गति मिलेगी – पटैरिया

मुख्यमंत्री मोहन यादव 14 जून को केसली में करेंगे 190.85 करोड़ रुपए के 53 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण
सागर।  मुख्यमंत्री के प्रस्तावित प्रवास को लेकर देवरी विधायक बृज बिहारी पटेरिया ने सागर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विकास कार्यों एवं लंबित मांगों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 जून को देवरी विधानसभा क्षेत्र के केसली प्रवास के दौरान 190.85 करोड़ रुपये की लागत से 53 विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की हितग्राही महिलाओं के खातों में राशि का अंतरण भी करेंगे।विधायक पटेरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री का लगभग तीन घंटे का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान वे क्षेत्र में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन से देवरी विधानसभा क्षेत्र को कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने जा रही है। साथ ही विभिन्न विभागों में लंबित योजनाओं को भी स्वीकृति मिलने की संभावना है देवरी विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, सड़क, विद्युत एवं पर्यटन विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं।
                       उन्होंने क्षेत्र के कई हाई स्कूलों को हायर सेकेंडरी में उन्नयन, महाविद्यालयों में नए विषयों की शुरुआत, केसली महाविद्यालय को स्नातकोत्तर स्तर तक विकसित करने तथा आदिवासी अंचलों के विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखने की बात कही।स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उन्होंने देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सिविल अस्पताल में उन्नत करने, 100 शैय्या अस्पताल की स्थापना, ट्रॉमा सेंटर एवं संजीवनी क्लीनिक की मांग रखी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटनाओं की संख्या को देखते हुए क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता है।सिंचाई एवं जल संरक्षण के क्षेत्र में विधायक पटेरिया ने छोटे-बड़े तालाबों, स्टॉप डैम और पुरानी सिंचाई परियोजनाओं के विस्तार की मांग रखी है। विधायक पटेरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का यह प्रवास केवल विकास कार्यों की घोषणाओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी सोच, महिला सशक्तिकरण, किसान हितैषी नीतियों और ग्रामीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता का भी प्रतीक होगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन से देवरी विधानसभा के विकास को नई गति मिलेगी तथा अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं को स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।  पत्रकार वार्ता में जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन जिला कार्यालय मंत्री सागर ग्रामीण संजय  चौबे लिधौरा, जिला सह मीडिया प्रभारी आलोक केसरवानी उपस्थित रहें। #bharatbhvh

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

बंदूक की फोटो ने खोला राज, घर पहुंची पुलिस तो मिला करोड़ों का कैश

सोशल मीडिया पर बंदूक के साथ एक फोटो डालना एक युवक को भारी पड़ गया।…

6 hours ago

लाल किले से पहली बार गूंजा ‘वंदे मातरम्

लाल किले से पहली बार गूंजा ‘वंदे मातरम्’, स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखा राष्ट्रभक्ति का…

1 day ago

सोशल मीडिया पर अप्रमाणित दावों से पूर्व मंत्री की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने पर हाईकोर्ट सख्त

मानहानिकारक पोस्ट और वीडियो हटाने के निर्देश सागर। दिल्ली हाईकोर्ट ने पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक…

4 days ago

तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ मंत्री राजपूत ने निकली तिरंगा यात्रा

सुरखी विधानसभा क्षेत्र के हर मंडल में निकाली जायेगी भव्य तिरंगा यात्रा: मंत्री राजपूत राष्ट्रीय…

7 days ago

छात्रों के सवाल पर सियासत क्यों खामोश है ?

भारत में बीते  एक महीने में दो बड़े छात्र आंदोलन ने बेपटरी और मनमर्जी से…

1 week ago

झारखण्ड – नाराज छात्र आज करेंगे विधानसभा का घेराव

सीबीआई जाँच की मांग पर अड़े छात्र सरकार सहमत नहीं । बीते 16 दिनों से…

1 week ago