राजनीतिनामा

जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी

तो आखिर बाईट दो हफ़्तों से सुर्ख़ियों में रहने और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक अकाउंट के तौर पर शुरू हुआ कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी ने अपना पहला राजनीतिक प्रदर्शन किया। जंतर मंतर पर हुए इस प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए इसके संस्थापक अभिजीत दीपके अमेरिका से भारत आए। पहले प्रदर्शन में सीजेपी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। मेडिकल में दाखिले के लिए हुई नीट यूजी परीक्षा के पेपर लीक को लेकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग हुई। सीजेपी ने पांच दिन का समय देते हुए कहा कि अगर पांच दिन में इस्तीफा नहीं होता है तो 13 जून को फिर जंतर मंतर पर प्रदर्शन होगा।शनिवार को हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में नौजवानों ने हिस्सा लिया। लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी इसमें शामिल हुए। सीपीआई माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, सीपीआई की एनी राजा और वामपंथी पार्टियों के छात्र संगठनों से जुड़े लोगों ने भी इसमें हिस्सा लिया। इससे पहले माना जा रहा था कि पुलिस प्रदर्शन की अनुमति नहीं देगी। लेकिन दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन में कोई बाधा नहीं डाली। जंतर मंतर पर करीब पांच घंटे तक प्रदर्शन चला।सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि सीजेपी अपनी मांग पर अडिग है कि शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें। उन्होंने कहा कि मंत्री इस्तीफा नहीं देते हैं तो पूरे देश में प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने अगले शनिवार, 13 जून को जंतर मंतर पर फिर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। हालांकि शनिवार को प्रदर्शन के दौरान ही दीपके की तबियत खराब हो गई और वे साढ़े तीन बजे ही वहां से चले गए, जबकि शाम पांच बजे तक प्रदर्शन की अनुमति मिली थी।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

मध्यप्रदेश – भोपाल में बच्ची की निर्मम हत्या के बाद भारी विरोध

भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक अत्यंत दुखद और दिल दहला देने वाली आपराधिक घटना…

1 day ago

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस का पलटवार: ‘हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते’

नई दिल्ली। भारतभवः  दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में शामिल इलॉन मस्क और भारत के…

1 day ago

1 नवंबर से अनजान नंबर से कॉल आने पर भी दिखेगा नाम

 बिना Truecaller के होगी कॉलर की पहचान नई दिल्ली। मोबाइल फोन पर अनजान नंबरों से…

2 days ago

कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस वार्ता में रिजीम चेंज की बात

तिरंगा मार्च से पहले सियासी संग्राम तेज, प्रशांत भूषण बोले—‘बर्बरता जारी रही तो बदलनी होगी…

2 days ago

इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस

मुंबई पुलिस ने इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिया है।…

3 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लड़ाई में गांधी परिवार की एंट्री

इंडिया गेट पर माता-पिता से मिले राहुल-प्रियंका सवाल अब भी कायम—आखिर कौन है वह कथित…

3 days ago