खेल जगत

इंग्लैंड जाकर देश के लिए क्रिकेट खेलेगी बुंदेलखंड की बेटी क्रांति गौंड

क्रांति गौड़ ने अपनी प्रतिभा दिखा कर सागर संभाग का नाम रोशन किया
छतरपुर जिले से खेल के क्षेत्र में नई-नई प्रतिभाएं उभर कर आ रहीं है। जिले के खिलाड़ी उच्च प्रदर्शन कर जिले का नाम देशभर में रोशन कर रहे है। हाल ही में छतरपुर जिले की बेटी कु. क्रांति गोंड ने म.प्र. सीनियर महिला क्रिकेट टी-20 टूर्नामेंट टीम में अपनी जगह बनाई थी। इसके बाद उनका चयन इंडियन सीनियर वूमेन टीम में किया गया। जो अब इंग्लैंड में जाकर क्रिकेट खेलेंगे और जिले सहित प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगी। क्रांति जिले के घुवारा की रहने वाली है और यह लाडली लक्ष्मी योजना से भी लाभान्वित है। कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने क्रांति गौड़ को बधाई देते हुए कहा कि क्रांति ने छतरपुर सहित सागर संभाग का नाम रोशन किया है और इसी प्रकार का सागर में भी क्रिकेट की अकादमी शुरू करके स्कूल के छात्राओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा।
क्रांति गौड़ का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन
छतरपुर की रहने वाली क्रांति गौड़ का चयन भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। वह श्रीलंका के कोलंबो में चल रही एकदिवसीय त्रिकोणीय श्रृंखला में युवा ऑलराउंडर काश्वी गौतम की जगह खेलेंगी। काश्वी गौतम को चोट लगने के कारण मैच से बाहर होना पड़ा।क्रांति गौड़ ने अपने क्रिकेट सफर की शुरुआत लेदर टूर्नामेंट से की थी। वह 15 साल की उम्र में अपने गांव में लेदर टूर्नामेंट खेल रही थीं और तब से ही उनका क्रिकेट के प्रति जुनून बढ़ गया। उन्होंने महिला प्रीमियर लीग 2025 में यूपी वॉरियर्स की तरफ से 8 मैचों में 6 विकेट लिए थे।क्रांति गौड़ का सपना था कि वह भारतीय टीम की जर्सी पहने और वह सपना अब पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि “मेरा एक ड्रीम है इंडिया की जर्सी चाहिए और मैं एक दिन जरूर खेलूंगी।” अब वह अपने इस सपने को पूरा करने के लिए तैयार हैं।क्रांति गौड़ ने महिला प्रीमियर लीग 2025 में यूपी वॉरियर्स की तरफ से अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने 8 मैचों में 6 विकेट लिए थे, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चार विकेट थे। इसके अलावा सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी में भी उन्होंने मध्य प्रदेश के लिए खेलते हुए 9 मैचों में 15 विकेट लिए थे।क्रांति गौड़ ने अपने संदेश में कहा कि समाज को महिलाओं को समर्थन देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज के समय में महिला हर क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब हो सकती है।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

सागर – युवती की हत्या का खुलासा , दुराचार के बाद कुएँ में धकेलने का आरोप

सीधी से आरोपी गिरफ्तार मोतीनगर पुलिस की जांच में सामने आई वारदात की कहानी, हाईवे…

18 hours ago

मध्यप्रदेश – कौन बनेगा डीजीपी दीपावली के बाद दिल्ली दस्तक

  मध्य प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक कौन होगा इसको लेकर भोपाल से लेकर दिल्ली…

18 hours ago

कोलकाता – दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ 19 की मौत

कोलकाता के उत्तर कोलकाता स्थित मशहूर चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार 17 अक्टूबर 2026…

19 hours ago

मध्यप्रदेश – भोपाल में बच्ची की निर्मम हत्या के बाद भारी विरोध

भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक अत्यंत दुखद और दिल दहला देने वाली आपराधिक घटना…

2 days ago

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस का पलटवार: ‘हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते’

नई दिल्ली। भारतभवः  दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में शामिल इलॉन मस्क और भारत के…

2 days ago

1 नवंबर से अनजान नंबर से कॉल आने पर भी दिखेगा नाम

 बिना Truecaller के होगी कॉलर की पहचान नई दिल्ली। मोबाइल फोन पर अनजान नंबरों से…

3 days ago