खेल जगत

मैं भी गांव का लड़का अगर में बढ़ सकता हूं तो आप भी बढ़ सकते हैं: क्रिकेटर हरभजन सिंह

राहतगढ़ फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने जीता मंत्री टूर्नामेंट
सुरखी विधानसभा में चल रहे मंत्री कप क्रिकेट महाकुंभ का महामुकाबला शुक्रवार को जैसीनगर के गोविंद स्टेडियम में खेला गया। यह रोमांचक मुकाबला फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब राहतगढ़ और मित्रता क्रिकेट क्लब सुरखी के बीच हुआ। तीन महीने से चल रहे इस क्रिकेट महाकुंभ के अंतिम मुकाबले को देखने हजारों दर्शक पहुंचे। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर हरभजन सिंह, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कहा कि सुरखी विधानसभा में चल रहे क्रिकेट महाकुंभ को देखकर मैं आश्चर्यचकित हूं। इतनी बड़ी संख्या में लोग यहां उपस्थित है। इतनी भीड़ अंतर्राष्ट्रीय मैच को देखने के लिए आती है। यहां के खिलाड़ी को देखकर लग रहा है कि गांव में भी इतनी क्षमता है, जितनी बड़ी शहरों में है। मैं भी गांव का लड़का हूं, आपकी तरह, अगर में बढ़ सकता हूं तो आप भी बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मुझे बताया कि मध्यप्रदेश में क्रिकेट लीग शुरू होने जा रही है। मैं आशा करता हूं कि इस आयोजन से सुरखी विधानसभा के कई खिलाड़ी आगे आयेंगे, जो भारत का नाम रोशन करेंगे। आज सुरखी विधानसभा क्षेत्र में मध्यप्रदेश शासन के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं मेरे छोटे भाई आकाश के यहां पर ऐतिहासिक टूर्नामेंट देखने के लिए आया, कार्यक्रम में बहुत आनंद आया। युवाओं में खेल के प्रति उत्साह देखकर एक बात तो तय हो गई है कि भारत का खेल में भविष्य उज्जवल है, उन्होंने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से कहा कि यहां के खिलाड़ियों को निखारने के लिए भविष्य में कभी मेरी जरूरत पड़े तो मैं आपके लिए उपस्थित रहूंगा।
                                 मुख्य अतिथि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा में चल रहे इस महाकुंभ में पूरी विधानसभा से 600 टीमों के लगभग 9150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। गांव गांव के युवा ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया है। इसलिए हमने ये तय किया है कि हर टीम को 2500 रुपए क्रिकेट किट खरीदने के लिए राशि देंगे। ताकि खिलाड़ी आगे भी अपनी खेल प्रतिभा को निखर सकें। उन्होंने कहा कि सुरखी विधानसभा का युवा खेल के साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़े और सुरखी का नाम सागर ही नहीं प्रदेश, देश के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करें। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि मैंने कई टूर्नामेंट देखे लेकिन यह आयोजन सुरखी विधानसभा के हर एक खिलाड़ी से जुड़ा हुआ है, जिसने सुरखी का नाम विश्व पटल तक पहुंचाया है। खेल न केवल मनोरंजन का साधन है, बल्कि यह युवाओं को अनुशासन, मेहनत सिखाता है। इस तरह के टूर्नामेंट से नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और भविष्य में हमारे क्षेत्र के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करेंगे।भाजपा नेता एवं संगठन के सदस्य आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि इस भव्य आयोजन को सफल बनाने का श्रेय संगठन के हर कार्यकर्ता को जाता है, जिन्होंने पिछले तीन महीनों से निष्ठा और लगन से कार्य किया। फ्रेंड्स क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 130 रन बनाए। टीम के स्टार बल्लेबाज बंटी चैबे ने 70 रन की शानदार पारी खेली। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मित्रता क्रिकेट क्लब 90 रन पर ही ऑल आउट हो गई, जिससे फ्रेंड्स क्लब ने यह मैच 40 रन से जीत लिया। विजेता टीम को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हरभजन सिंह और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने 1,11,111 रुपए की इनामी राशि से सम्मानित किया, जबकि उपविजेता टीम को 51,000 रुपए प्रदान किए गए।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

बिहार के सीवान में पटाखों की फैक्टरी बनी मौत का कारखाना!

बिहार के सीवान में दिवाली की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों…

18 hours ago

सोनिया गांधी की किताब से खुलेंगे जिंदगी के अनकहे पन्ने, इंस्टाग्राम पर पहली दस्तक

राजनीति से परे अपनेपन, प्रेम, पारिवारिक त्रासदियों और संघर्षों की कहानी लेकर आ रहीं सोनिया…

2 days ago

श्रीहरिकोटा से ज्यादा लॉन्चिंग राहुल गाँधी की – पीएम मोदी

नई दिल्ली में आयोजित एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोलते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर…

2 days ago

बुंदेलखंड में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्यसभा सांसद अग्रवाल ने उठाईं प्रमुख मांगें

सागर-सागर-छतरपुर-खजुराहो नई रेल लाइन, नागपुर के लिए सीधी ट्रेन और वंदे भारत एवं अमृत भारत…

2 days ago

मध्यप्रदेश राजनीतिनामा – उमा भारती और भाजपा के टकराव से संघ की नाराजगी

उसी साल मार्च में मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह ने मध्यप्रदेश में रिलायंस फ्रेश स्टोर्स…

2 days ago

SBI के करीब 4 हजार ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक

निजी और बैंकिंग जानकारियों की सुरक्षा पर सवाल नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी…

3 days ago