राजनीतिनामा

केजरीवाल को नसीहत की सजा मिली गोपाल राय को !

क्या आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री गोपाल राय दिल्ली चुनाव के बाद केेजरीवाल को दी गई नसीहत की सजा भुगत रहें है ! यह सवाल इसलिये उठता है क्योकि हाल ही में उनको दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है और गुजरात का प्रभारी बनाया गया है शारीरिक रूप से गोपाल राय बहुत फिट नहीं हैं वे पार्टी संगठन के कामकाज में बहुत भागदौड़ नहीं कर सकते हैं। फिर भी उनको दिल्ली से गुजरात भेजा गया है। उनकी जगह सौरभ भारद्वाज को दिल्ली प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया है। माना जा रहा है कि उनको किनारे करने के लिए गुजरात का प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले उनको विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी नहीं बनाया गया। आम आदमी पार्टी में उनके अलावा शायद ही कोई होगा जिसने पार्टी बनने के बाद विधानसभा के चारों चुनाव जीते हैं फिर भी उनकी दावेदारी की अनदेखी की गई। बताया जा रहा है कि उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव में हारने के बाद अरविंद केजरीवाल को नसीहत देने की हिम्मत की थी। जानकार सूत्रों का कहना है कि उन्होंने केजरीवाल से कहा था कि उनको फिर से आम आदमी की अपनी छवि बहाल करनी चाहिए। गोपाल राय ने सलाह दी थी कि केजरीवाल को फिर से अपने फ्लैट में लौट जाना चाहिए या डीडीए का कोई फ्लैट लेकर उसमें रहना चाहिए। लेकिन यह सुझाव केजरीवाल को पसंद नहीं आया। इसलिए उनको पहले विधायक दल का नेता नहीं बनाया गया और उसके बाद दिल्ली के अध्यक्ष पद से हटा कर गुजरात का प्रभारी बना दिया गया।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

जंतर-मंतर से उठी आवाज, राहुल गांधी का वार “लाठी से भीड़ रुक सकती है, सवाल नहीं”

गांधी जयंती के दिन दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर राजनीतिक टकराव का केंद्र बना।…

21 hours ago

मध्य प्रदेश BJP की पहली कोर ग्रुप बैठक में उठे सवाल

“भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों की शिकायतें सामने आईं—अधिकारी नहीं सुनते, संगठन में…

2 days ago

ई-चालान को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख

नई दिल्ली: भारतभवः ।     ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर ई-चालान कटने के बाद उसे…

2 days ago

कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर सियासी संग्राम, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का धरना

बेंगलुरु। भारतभवः । कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर…

2 days ago

रबी फसलों की MSP बढ़ी, गेहूं पर ₹25 की बढ़ोतरी खाद सब्सिडी को भी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों…

3 days ago

भारतीय पायलट की हिम्मत से टला बड़ा हवाई हादसा

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में जो कुछ हुआ,…

3 days ago