कर्तव्य - अधिकार

मानव अधिकार आयोग ने 6 मामलों में लिया संज्ञान

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष(कार्यवाहक) श्री राजीव कुमार टंडन ने विगत दिवसों के विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रथम दृष्टया मानव अधिकार उल्लंघन के ”06 मामलों में” संज्ञान लेकर संबंधितों से जवाब मांगा है।

भालू के हमले से दो की हुई मौत, एक घायल…

            सिंगरौली जिले के पूर्वी सरई वन विभाग रेंज बरगवां अंतर्गत खनुआ जंगल में बकरी चराने गये दो लोगों पर भालू ने हमला कर दिया, जिसमें दोनों लोगों की मृत्‍यु हो जाने की घटना सामने आई है। हमले में एक अन्‍य व्‍यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्‍टर एवं जिला वन मंडल अधिकारी, सिंगरौली से शासन के दिशा/निर्देशानुसार देय आर्थिक सहायता एवं घायल के इलाज के संबंध में की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।

 

लॉकअप में दुष्कर्म के आरोपी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या….

            विदिशा जिले के सिरोंज तहसील के दीपना खेड़ा थाने में दुष्कर्म के आरोपी द्वारा लॉकअप में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की घटना सामने आई है। मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्‍टर एवं पुलिस अधीक्षक, विदिशा से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।

 

टूटी पड़ी पुलिया, मुक्तिधाम तक शव नाव से ले जाने को मजबूर हो रहे ग्रामीण….

            टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ तहसील के रानीपुरा गांव में मुक्तिधाम जाने वाले रास्ते में पठला घाट की पुलिया के पिछले एक माह से टूटी पड़ी होने का मामला सामने आया है। गांव में किसी ग्रामीण की मृत्‍यु होने के बाद उसके अंतिम संस्‍कार के लिये मुक्तिधाम तक जाने के लिये ग्रामीणों को नाव का सहारा लेना पड़ता है। विगत एक माह से पुलिया के टूटी पड़े होने से ग्रामीणों को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है। मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्‍टर, टीकमगढ़ से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।

 

नर्स बताती रही देरी, बाथरूम में हुई डिलीवरी, बच्चे की हुई मृत्‍यु….

            छिंदवाड़ा जिले के सरकारी अस्पताल में एक महिला की बाथरूम में ही डिलीवरी होने एवं नवजात बच्चे के फर्श पर गिरने से उसकी मृत्‍यु होने की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक गर्भवती महिला अपनी डिलीवरी के लिये अस्पताल में भर्ती हुई, और वहां मौजूद नर्स डिलीवरी में देरी बताती रही। इसके बाद जब गर्भवती महिला बाथरूम गई तो उसे वहीं डिलीवरी हो गई और बाथरूम के फर्श पर गिरते ही नवजात बच्चे की मृत्‍यु हो गई। इस संबंध में महिला के परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर, नर्स एवं स्टाफ पर इलाज में लापरवाही करने के आरोप लगाये है। मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्‍टर एवं सीएमएचओ, छिंदवाड़ा से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।

 

बिजली गिरने से युवक की हुई मृत्‍यु….

            बैतूल जिले के प्रभावपट्टन ब्‍लॉक के बिरुल बाजार गांव में बिजली गिरने से एक किसान की मृत्‍यु होने की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार किसान खेत पर काम कर रहा था, तभी बिजली की चपेट में आने से उसकी मृत्‍यु हो गई। मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्‍टर, बैतूल से मामले की जांच कराकर शासन के नियमानुसार देय आर्थिक सहायता के संबंध में की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

 

थाने में युवक के साथ बेरहमी से की मारपीट, सिर में लगे 15 टांके…..

            छतरपुर जिले के पुरानी ईदगाह के पीछे गोकुलधाम के एक 21 वर्षीय युवक को सिविल लाइन थाने की पुलिस द्वारा पुलिस थाने में ले जाकर गंभीर रूप से मारपीट करने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीडित युवक का कहना है कि उसे पुलिस उठाकर थाने ले गई, जहां चोरी की बाइक की पूछताछ की गई। पुलिसकर्मियों ने उस पर चोरी का केस कबूल करने का दबाव बनाया और इनकार करने पर पट्टे और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा। और झूठे केस में भी फसाने की धमकी दी गई। मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्‍टर एवं पुलिस अधीक्षक, छतरपुर से प्रकरण की जांच कराकर एवं घटना के दिन की CCTV फुटेज सहित की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक माह में मांगा है। 

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

Share this...
bharatbhvh

Recent Posts

सागर – युवती की हत्या का खुलासा , दुराचार के बाद कुएँ में धकेलने का आरोप

सीधी से आरोपी गिरफ्तार मोतीनगर पुलिस की जांच में सामने आई वारदात की कहानी, हाईवे…

16 hours ago

मध्यप्रदेश – कौन बनेगा डीजीपी दीपावली के बाद दिल्ली दस्तक

  मध्य प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक कौन होगा इसको लेकर भोपाल से लेकर दिल्ली…

17 hours ago

कोलकाता – दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ 19 की मौत

कोलकाता के उत्तर कोलकाता स्थित मशहूर चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार 17 अक्टूबर 2026…

17 hours ago

मध्यप्रदेश – भोपाल में बच्ची की निर्मम हत्या के बाद भारी विरोध

भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक अत्यंत दुखद और दिल दहला देने वाली आपराधिक घटना…

2 days ago

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस का पलटवार: ‘हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते’

नई दिल्ली। भारतभवः  दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में शामिल इलॉन मस्क और भारत के…

2 days ago

1 नवंबर से अनजान नंबर से कॉल आने पर भी दिखेगा नाम

 बिना Truecaller के होगी कॉलर की पहचान नई दिल्ली। मोबाइल फोन पर अनजान नंबरों से…

3 days ago