रेल यात्रियों को यात्रा के दौरान चिकित्सा उपलब्ध कराने का प्रावधान है, जिसके लिए रेल्वे चिकित्सालय के चिकित्सक एवं स्टाफ को अपनी नियमित ड्यूटी के अलावा काम करना पड़ता है। जिसका रेल कर्मचारियों को कोई ओवरटाइम भत्ता या विशेष भत्ता नहीं मिलता है। इस मामले को लेकर पश्चिम मध्य रेल की एकमात्र मान्यता प्राप्त यूनियन वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ द्वारा स्थाई वार्ता तंत्र के मद संख्या 44/2025 (1) के अनुसार सागर स्टेशन पर इमरजेंसी मेडीकल रूम खोले जाने की मांग रखी गई। जिसके फलस्वरूप सागर रेलवे स्टेशन पर डॉ राय अस्पताल को सागर रेल्वे स्टेशन पर इमरजेंसी मेडीकल रूम खोलने का अनुबंध मिला है। दिनांक 17 सितंबर को सागर लोकसभा सांसद डॉ लता वानखेड़े एवं नगर विधायक श्री शैलेंद्र जैन द्वारा सागर स्टेशन पर आकस्मिक चिकित्सा कक्ष का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में वेस्ट सेन्ट्रल रेल्वे मज़दूर संघ के सचिव डॉ मो शमशाद जी द्वारा सांसद महोदया का स्वागत किया गया साथ ही रेल कर्मचारियों की विभिन्न मांगों जैसे कि रेल कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करना, सीमित विभागीय प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में सभी कैटेगरी को आवेदन का अवसर दिया जाना, रेलवे कर्मचारियों के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले रेल आवासों का निर्माण किया जाना, ट्रेकमैन को रनोवर होने से बचाने के लिए रक्षक डिवाइस वितरित कराया जाना, रेल कर्मचारीयों के लिए इंडोर गेम व स्विमिंग पूल का निर्माण कराया जाना आदि मांगों को लेकर सांसद महोदया को ज्ञापन दिया गया। जिस पर सांसद महोदया जी द्वारा उचित फोरम में सभी मांगों को रखकर हल करवाने का आश्वासन दिया गया। इस कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष राघवेन्द्र दीवान, उपाध्यक्ष रामेश्वर, सहायक सचिव आर एस पाल, अखिलेश, यूथ कोषाध्यक्ष राकेश शुक्ला, मो अरशद, संजय गुप्ता, रामभरोसे अनुरागी, राहुल वर्मा महिला विंग अध्यक्ष विद्या देवी आदि उपस्थित रहे।
⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।
शिवपुरी/करैरा। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में चल रही पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री…
भोपाल। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी…
हर्ष यादव के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन खाद, बिजली और सिंचाई के…
सागर। 27अक्टूबर 2026 इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की 68वीं मध्य प्रदेश स्टेट कॉन्फ्रेंस IMA MPCON…
बंडा शराब कांड के बाद प्रशासनिक बदलावों की चर्चा के बीच दिलीप कुमार यादव होंगे…
CEC को हटाने की मांग से गरमाई सियासत नई दिल्ली। कथित वोट चोरी के मुद्दे…