विश्व लीवर दिवस के उपलक्ष्य में छावनी परिषद सागर,रोटरी क्लब सागर मेन एवं सुकून क्लब के संयुक्त तत्वावधान मे निःशुल्क लिवर जांच शिविर दिनांक 12 जून 2026(शुक्रवार) को कैंट हॉस्पिटल, सदर (सागर) में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित किया गया।शिविर में अत्याधुनिक फाइब्रोस्कैन मशीन की सहायता से लिवर की जांच की गई, जिससे लिवर की कठोरता और कार्यक्षमता की सटीक जानकारी प्राप्त की जाती है। साथ ही लिवर संबंधी महत्वपूर्ण खून की विशेष जांचें भी की गईं, जिनकी सामान्यतः लागत ₹4000 से ₹4500 तक होती है, परंतु इस शिविर में सभी सेवाएं निःशुल्क प्रदान की गईं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि – कैंट एग्जीक्यूटिव ऑफिसर श्री अभिजीत भानावत थे।
श्री प्रभुदयाल पटेल (कैंट सदस्य एवं अध्यक्ष मध्यप्रदेश कुशवाहा समाज कल्याण बोर्ड,भोपाल) ने बताया कि आज की जीवन शैली और खान पान से लोगों में लीवर से संबंधित बीमारी होती है जिसका लोगो को शुरू में पता नहीं चलता है जब वो इस बीमारी से ग्रस्त होकर परेशान होते हैं उसके उपरांत जांच करवाने से उनको बीमारी का पता चलता है।इस निशुल्क लिवर जांच से ऐसे लोग जो इस जांच को कराने में समर्थ नहीं हैं उनको लिवर से संबंधित बीमारी का पता चल जाएगा। ऐसे शिविर नियमित आयोजित किए जाते रहना चाहिए । शिविर का निरीक्षण कर आयोजनकर्ता की सराहना की एवं बधाई दी।
डॉ यशवंत ठाकुर (कुलपति डॉ हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर) ने बताया कि लोगों को अपने खान पान पर ध्यान देना चाहिए ज्यादा तेल से बनी हुई चीजों का सेवन कम करें एवं नियमित व्यायाम करे जिससे कि लिवर से संबंधित बीमारी से बचा जा सके।
कैंट हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ प्रमोद गोलिया ने बताया कि आज की जीवनशैली और खान पान से लोगों में लीवर से संबंधित बीमारी होती है जिसका लोगो को शुरू में पता नहीं चलता है जब वो इस बिमारी से ग्रसित होकर परेशान होते हैं उसके उपरांत जांच करवाने से उनको बीमारी का पता चलता है। इस निशुल्क लिवर जांच से ऐसे लोग जो इस जांच को कराने में समर्थ नहीं हैं उनको लिवर से संबंधित बीमारी का पता चल जाएगा।
डॉ. संजीव मुखारया ने बताया कि लिवर स्वास्थ्य को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाना आज की आवश्यकता है, क्योंकि जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं।
रोटरी क्लब सागर मेन के अध्यक्ष श्री आशीष सिंह ने बताया कि क्लब द्वारा भविष्य में भी स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ऐसे शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।
कार्यक्रम में सुकून क्लब की अध्यक्ष सुप्रिया नवाथे,रोटरी क्लब के सचिव नितिन साहू,डॉ जान्हवी मुखारया, हरनाम सिंह ,विनीत तालेवाले, राजीव चौरसिया ,अक्षय जैन, डॉ पारुल सरस्वत(अध्यक्ष,इनरव्हील क्लब),अंशुल केशरवानी, डॉ प्रमोद सिंघई, इंजी.राजेश शर्मा, डॉ आजाद जैन, रिंकल जैन,अमितेश जैन, अभिषेक जैन, रोहित जैन उपस्थित रहे।
शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया और कुल 90 लोगों द्वारा लिवर की जांच कराई गयी जिनको लीवर में खराबी निकली उनको परामर्श दिया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में छावनी अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और रोटरी क्लब एसोसिएशन के पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।
⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद।

