दुनिया के सबसे बड़ी राजनैतिक दल होने का दावा करने वाली भाजपा अब तक अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव नहीं कर सकी है और दूसरी ओर हर दिन अध्यक्ष पद की रेस में नए नाम जुड़ते जा रहा हैं। पता नहीं इन नामों की चर्चा गंभीर है या यूं ही मामले को टालने के लिए नए नए नाम उछाले जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से अध्यक्ष पद की रेस में जो नया नाम शामिल हुआ है वह मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के सांसद वीडी शर्मा का, कहा जा रहा है कि वे संघ के बहुत पुराने स्वंयसेवक रहे हैं और भाजपा अध्यक्ष के तौर पर मध्य प्रदेश में उन्होंने बहुत अच्छा काम किया था। उन्हीं के अध्यक्ष रहते 2023 में मध्य प्रदेश में भाजपा ने ऐतिहासिक जनादेश हासिल किया। उनको संघ और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व यानी नरेंद्र मोदी और अमित शाह का सहमति का उम्मीदवार बताया जा रहा है। अगर वे बनते हैं तो अगड़ी जाति का ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की पिछले 20 साल की भाजपाई परंपरा भी कायम रह जाएगी और भाजपा के सबसे मजबूत गढ मोने जाने वाले मध्यप्रदेश के लिये यह एक और बड़ी उपलब्धि होगी ।

