धीरेन्द्र शास्त्री पर जमकर बरसे रामदेव कहा – पाखंडी

धीरेन्द्र शास्त्री पर जमकर बरसे रामदेव कहा – पाखंडी

योगगुरु स्वामी रामदेव ने एक कार्यक्रम के दौरान बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें पाखंडी ढोंगी और धूर्त तक कह दिया यह विवाद धीरेंद्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को लेकर की गई एक हालिया टिप्पणी के बाद शुरू हुआ है।हाल ही में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक कथा के दौरान भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण की तुलना करते हुए श्रीकृष्ण को टेढ़ा बताया था।हालांकि विवाद बढ़ने पर शास्त्री ने अपने इस बयान पर सफाई देते हुए माफी भी मांगी थी। जमशेदपुर के कार्यक्रम में बाबा रामदेव ने बिना नाम लिए ;और सीधे संदर्भ देते हुए कहा कि भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण में कोई भेद नहीं है दोनों एक ही हैं।

उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि श्रीकृष्ण को टेढ़ा.मेढ़ा बताने वाला व्यक्ति पाखंडी और धूर्त ही हो सकता है और हंसी.मजाक में भी अवतारी शक्तियों का अपमान स्वीकार नहीं किया जा सकता।रामदेव ने कटाक्ष करते हुए कहा कि आजकल कुछ कथावाचकों ने न तो वेद पढ़े हैं और न ही उपनिषद या महाभारत का अध्ययन किया है फिर भी वे सनातन धर्म बचाने के नाम पर लोगों को भड़काते हैं। उन्होंने भूत प्रेत बाधा के नाम पर दरबार लगाने और आडंबर फैलाने वालों पर भी निशाना साधा। इसके साथ ही बाबा रामदेव ने विशेष रूप से महिलाओं से अपील की कि वे ऐसे ढोंग और पाखंड करने वाले ठगों से सावधान और दूर रहें।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV?sub_confirmation=1

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद ।

https://www.instagram.com/bharatbhvh_news/

 

Share this...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *