कुलगाम में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, CRPF पोस्ट पर हमला करने वाले दो आतंकी ढेर

कुलगाम में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, CRPF पोस्ट पर हमला करने वाले दो आतंकी ढेर

11 नवंबर को CRPF पोस्ट पर बरसाई थीं 30 गोलियां, लश्कर कमांडर लतीफ भट की मौत पर अभी संशय; तलाश जारी

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए CRPF पोस्ट पर हमला करने वाले दो आतंकियों को निशाना बनाया है। लारू इलाके में हुई करीब तीन घंटे की मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी उमर मारा गया है। वहीं, घाटी में संगठन के सक्रिय कमांडर लतीफ भट को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। सुरक्षा एजेंसियों को उमर का शव मिल गया है, जबकि लतीफ का कोई सुराग नहीं मिला है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उसके घायल होकर इलाके में छिपे होने की आशंका जताई गई है।दरअसल, इन आतंकियों ने 11 नवंबर को नौपोरा अखरान में स्थित CRPF पोस्ट पर अचानक हमला कर दिया था। हमलावरों ने पोस्ट पर करीब 30 राउंड गोलियां चलाई थीं, जिसमें CRPF के तीन जवान घायल हो गए थे। इस हमले का वीडियो भी सामने आया था, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां हमलावरों की तलाश में जुटी थीं।                                      पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए मारे गए आतंकियों की पहचान लश्कर कमांडर लतीफ भट और उसके साथी उमर के रूप में बताई। हालांकि, लतीफ की मौत की आधिकारिक पुष्टि को लेकर स्थिति साफ नहीं है।सेना के एक अधिकारी के मुताबिक, आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने लारू इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था। इसी दौरान संदिग्ध ठिकाने के करीब पहुंचते ही छिपे आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ शुरू हो गई, जो करीब तीन घंटे तक चली।बताया जा रहा है कि लतीफ भट पहले भी सुरक्षाबलों के कई अभियानों में बच निकलने में कामयाब रहा था। इस बार भी उसके ठिकाने का पता लगाने के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी हुई हैं।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV?sub_confirmation=1

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद ।

https://www.instagram.com/bharatbhvh_news/

Share this...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *