किताब के पन्ने खुले तो सियासत के कई पुराने पन्ने भी पलटने लगे!
सोनिया गांधी की किताब को लेकर सोशल मीडिया पर पक्ष और विपक्ष आमने.सामने हैं।
सोनिया गांधी की नई किताबअब सिर्फ एक आत्मकथा नहीं बल्कि देश की सियासत में नई बहस का विषय बन गई है। किताब के प्रकाशित होते ही भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप.प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। खास बात यह है कि इसमें 1984 के सिख विरोधी दंगों आपातकाल राजीव गांधी और देश की राजनीतिक परिस्थितियों से जुड़े प्रसंगों पर भी चर्चा है।भाजपा सवाल उठा रही है कि क्या इस किताब में इतिहास के कुछ अध्यायों को अपने नजरिये से पेश किया गया है वहीं कांग्रेस का कहना है कि सोनिया गांधी को अपनी जिंदगी और राजनीतिक अनुभवों को अपनी कलम से रखने का पूरा अधिकार है।1984 के दंगेए आपातकाल और गांधी परिवार की राजनीतिक विरासत जैसे मुद्दे फिर चर्चा में हैं। बिहार में नीतीश कुमार और इंडिया गठबंधन को लेकर किताब में लिखी बातों पर भी राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।लेकिन असली सवाल यह है कि क्या किसी नेता की आत्मकथा को राजनीतिक चश्मे से देखना चाहिए या उसके तथ्यों पर खुलकर बहस होनी चाहिए

