IMA MP State Conference 2026 में स्तन कैंसर जागरूकता हेतु वॉकथॉन का आयोजन

IMA MP State Conference 2026 में स्तन कैंसर जागरूकता हेतु वॉकथॉन का आयोजन

सागर। 27अक्टूबर 2026 इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की 68वीं मध्य प्रदेश स्टेट कॉन्फ्रेंस IMA MPCON 2026 के अंतर्गत स्तन कैंसर (ब्रेस्ट कैंसर) के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं आम नागरिकों को स्तन कैंसर के शुरुआती लक्षणों, समय पर जांच तथा शीघ्र उपचार के महत्व के प्रति जागरूक करना था। वॉकथॉन में IMA सागर के सदस्यों सहित मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए वरिष्ठ एवं कनिष्ठ चिकित्सकों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में IMA सागर की अध्यक्ष डॉ. मोनिका जैन एवं सचिव डॉ. सौरभ जैन सहित माननीय श्री यस एम सरोटिया जी, डॉ. नीना गिडियन, डॉ. ज्योति चौहान, डॉ पी एस चौहान , डॉ. प्रियश चौहान, डॉ. सैनी, डॉ. निधि मिश्रा, डॉ. साधना मिश्रा, डॉ. ममता सिंघई एवं डॉ. पिप्पल सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे। इस अवसर पर चिकित्सकों ने स्तन कैंसर के प्रति सामाजिक जागरूकता बढ़ाने, महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित करने तथा किसी भी असामान्य लक्षण की स्थिति में समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि स्तन कैंसर की शीघ्र पहचान और समय पर उचित उपचार से बेहतर परिणाम प्राप्त करने की संभावना बढ़ सकती है। IMA सागर के सचिव डॉ. सौरभ जैन ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम समाज में स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी पहुंचाने और गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। IMA सागर भविष्य में भी जनस्वास्थ्य एवं रोगों की रोकथाम से जुड़े जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता करता रहेगा।

https://www.youtube.com/c/BharatbhvhTV?sub_confirmation=1

⇑ वीडियो समाचारों से जुड़ने के लिए  कृपया हमारे चैनल को सबस्क्राईब करें , धन्यवाद ।

Share this...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *